फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah slams karnataka government over 52 Dalits and Tribals Enslaved

कर्नाटक में 52 लोगों को गुलाम बनाने पर अमित शाह हैरान, बोले- गठबंधन सरकार कैबिनेट विस्तार में व्यस्त

Sun, 23 Dec 2018 01:38 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Dec 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
amit shah slams karnataka government over 52 Dalits and Tribals Enslaved
अमित शाह - फोटो : Twitter

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में दलित और आदिवासी समुदाय के 52 लोगों को कथित तौर पर गुलाम बनाए जाने की खबर पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस-जेडीएस मंत्रिमंडल विस्तार में व्यस्त है, जबकि राज्य के कुछ लोग अमानवीय व्यवहार झेलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


शाह ने कर्नाटक में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संकट में फंसे लोगों की मदद करने की अपील की है। शाह ने ट्वीट किया, ‘यह हैरान करने वाला है कि दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को गुलाम बनाकर उन्हें बेहद अमानवीय स्थिति में कष्ट झेलना पड़ा। 
विज्ञापन


वहीं, राज्य की गठबंधन सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार में व्यस्त है। लोग सब देख रहे हैं। मैं अपने कार्यकर्ताओं से यातनाएं झेल रहे लोगों की मदद करने की अपील करता हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 16 महिलाओं, चार बच्चों समेत दो समुदाय के 52 लोगों को गुलाम बनाकर बिना वेतन दिए एक दिन में 19 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर इन्हें पीटा जाता है और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed