अमित शाह बोले- दलितों के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है बीजेपी, बाबा साहब के सपनों को करेंगे साकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एससी-एसटी एक्ट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित सांसदों से मुलाकात की थी, बीजेपी दलितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
शाह ने कहा कि हम दलितों की जिंदगी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी पीएम मोदी के डीएनए का मजाक उड़ा रही है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आंबेडकर को दो बार हरवाया और उनकी तस्वीर को सेंट्रल हाल में नहीं रखने दिया।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न देने से भी इनकार किया। पूरा भारत कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को देख रहा है।
हम उनको सलाम करते हैं: राहुल
भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर समर्थकों को सलाम करने की बात कही थी। राहुल ने लिखा था कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आरएसएस भाजपा के डीएनए में है। जो इस सोच को चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं। हजारों दलित भाई-बहन सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं।
We will continue our efforts to make our Dalit sisters and brothers the makers of New India. We will fulfill their aspirations and dreams. Jai Bhim! Jai Hind!
— Amit Shah (@AmitShah) April 3, 2018
Congress, which is mocking the DNA of PM @narendramodi is the same party which:
— Amit Shah (@AmitShah) April 3, 2018
Defeated Dr. Ambedkar not once but twice.
Made flimsy excuses to ensure his portrait was not placed in Central Hall.
Denied him a Bharat Ratna.
India has seen through their negative politics!