फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said not govt can make India developed nation expect citizens

Gujarat: अमित शाह बोले- कोई राज्य-केंद्र सरकार भारत को विकसित नहीं बना सकती, सिर्फ नागरिकों के पास यह शक्ति

Sat, 02 Dec 2023 12:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Dec 2023 12:15 AM IST
सार

गृहमंत्री शाह शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए गुजरात के सोमनाथ जिले के वेरावल शहर के चंदुवाव गांव पहुंचे थे। बता दें, यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले महीने शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य है नागरिकों के घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं को लाभ की जानकारी देना।

विज्ञापन
Amit Shah Said not govt can make India developed nation expect citizens
गुजरात में अमित शाह। - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत को न कोई केंद्र सरकार न ही कोई राज्य सरकार विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकता है। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर सिर्फ भारत के नागरिक ही बना सकते हैं। यह कहना है देश के गृहमंत्री अमित शाह का। उन्होंने कहा कि यह ताकत सिर्फ नागरिकों के पास ही है।
विज्ञापन


70 करोड़ जरुरतमंद नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास 
गृहमंत्री शाह शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए गुजरात के सोमनाथ जिले के वेरावल शहर के चंदुवाव गांव पहुंचे थे। बता दें, यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले महीने शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य है नागरिकों के घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं को लाभ की जानकारी देना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि विकासशील भारत संकल्प यात्रा 70 करोड़ जरुरतमंद नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास है। अधिकारियों से सभी योजनाओं को 100 प्रतिशत लागू करने का आग्रह किया, जिससे कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे।  
विज्ञापन


2014 के पहले भारत में दो तरह के लोग
शाह के अनुसार, 2014 से पहले भारत के दो अस्तित्व थे, पहले में वे लोग हैं जिनके पास सबकुछ था तो दूसरे 70 करोड़ लोग, जो शौचालय, गैस, पानी, स्वास्थ्य और खाद्यान्न जैसे बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थे। 2014 में पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद लोगों के जीवन को ऊपर उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों के बैंक खाते खोले। रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया। शौचालय और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कराईं। हर माह पांच किलो मुफ्त राशन दिया और किसान सम्मान निधि जैसी विभिन्न योजनाएं शुरू कीं। छोटे और सीमांत किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6000 रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सरकारों ने सिर्फ वादा किया पीएम मोदी ने साकार किया
गृहमंत्री ने आगे कहा कि वोट पाने के लिए अन्य सरकारों ने सिर्फ कृषि ऋण माफी का वादा किया था लेकिन पीएम मोदी ने यह साकार किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि 2.5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को ऋण लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा दिए गए 6,000 रुपये से खाद, बीज की लागत पूरी हो जाए। विकासशील भारत और विकसित भारत की अवधारणा के दो अलग-अलग उद्देश्य हैं। एक उद्देश्य सर्वोत्तम शिक्षा प्राणाली, सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा बनाना है। दूसरा उद्देश्य यह है कि हमें सुनिश्चित करना होगा कि हर किसी के पास अपना घर हो, शौचालय की सुविधा हो, पानी का कनेक्शन हो और 5 किलो मुफ्त राशन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed