फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah's statement was false, tell the truth to public: surjewala

अमित शाह के आरोप झूठे, जनता को बताएं सचः सूरजेवाला

Sat, 30 Apr 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah's statement was false, tell the truth to public: surjewala
- फोटो : ani

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूस कांड में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हमले पर कांग्रेस ने करारा पलटवार किया है। शाह के आरोपों का जवाब देने के लिए आए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा भाजपा को सत्ता में आए दो साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक वह इसकी जांच पूरी नहीं कर सके। 

विज्ञापन


न ही सरकार अभी तक कंपनी से 2068 करोड़ रुपये की वसूली कर पाई है। सूरजेवाला ने कहा अमित शाह के सारे आरोप झूठे हैं, अगर उनमें दम हैं तो आरोप साबित करें। सरकार को बताना चाहिए दो साल से चल रही जांच अभी तक किस नतीजे पर पहुंची है। 
विज्ञापन


सूरजेवाला ने सवाल किया क्यों सरकार ने वेस्टलैंड और उसकी मालिक कंपनी फिनमैनिका को मेक इन इंडिया कार्यक्रम में शामिल किया। कंपनी को एयर इंडिया एग्जिबिशन में भी शामिल किया गया। सरकार एक बोगस कंपनी को क्यों संरक्षण दे रही है। दो साल के बाद भी सीबीआई और ईडी इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं, सरकार जानबूझकर ऐसी कंपनी को संरक्षण दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद फाउंडेशन से डोभाल और मिश्र के जुड़ाव पर मांगा जवाब

Amit Shah's statement was false, tell the truth to public: surjewala
नरेंद्र मोदी अमित शाह - फोटो : pti

सूरजेवाला ने घूस कांड के प्रमुख आरोपी रहे वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी के विवेकानंद फाउंडेशन पर भी सवाल करते हुए कहा, पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़े हैं। पीएम बताएं वह इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करने वाले हैं। 

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को भी लपेटे में लेते हुए कहा सौ बार बोलने से कोई झूठ सच नहीं बन जाता। उन्हें गलत बयान देने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह के सोनिया गांधी पर लगाए गए आरोपों पर सूरजेवाला ने कहा पूरी पार्टी कांग्रेस अध्यक्षा और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ है। उन्होंने सरकार के विरोध में छह मई को जंतर मंतर से संसद तक मार्च निकालने की भी घोषणा की।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने फिर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, इधर उधर की बात न कर ये बता काफिला किसने और क्यों लूटा। 

पात्रा ने कहा 25 मार्च 2013 को संसद में दिए अपने बयान में तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भी माना था कि इस डील में रिश्वत ली गई थी। उस समय कांग्रेस ने इसमें क्या कार्रवाई की। सोनिया गांधी उस मामले में पूरी तरह फंस चुकी हैं, पार्टी अपनी अध्यक्षा को बचाने के लिए अब बेवजह के आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed