{"_id":"5c604222bdec22116d2d8507","slug":"amit-shah-s-instructions-to-bjp-leaders-make-minorities-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का भाजपा नेताओं को निर्देश, अल्पसंख्यकों तक बनाएं पहुंच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह का भाजपा नेताओं को निर्देश, अल्पसंख्यकों तक बनाएं पहुंच
Sun, 10 Feb 2019 08:54 PM IST
आसिम खान
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्य अमित शाह ने पार्टी के नेताओं से भाजपा के ‘सबका साथ’ वाले कथन की पुष्टि के लिए अल्पसंख्यक समुदायों के बीच जाने को कहा है। उत्तरी गोवा के सांसद एवं केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने रविवार को ऐसा दावा किया। नाईक के मुताबिक गोवा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बंद दरवाजे के पीछे हुई बातचीत के दौरान शाह ने ये निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया था।
विज्ञापन
नाईक ने संवाददाताओं को बताया, बंद दरावजे के पीछे हुई बैठक के दौरान शाह ने पार्टी नेताओं से अल्पसंख्यकों के बीच जाने को कहा। साथ ही उन्होंने बताया, अल्पसंख्यक समुदायों के बारे में बात करते हुए शाह सिर्फ गोवा के बारे में ही नहीं कह रहे थे। इस बारे में जब विस्तार से बताने को कहा गया तो नाईक ने कहा, अगर आप पार्टी को बढ़ाना चाहते हैं तो हमें हर किसी को साथ लेकर चलना होगा।
विज्ञापन
इसलिए शाह ने अल्पसंख्यकों तक पहुंच बनाने के बारे में कहा। नाईक ने बताया कि मौजूदा गोवा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के सात विधायक हैं जो भाजपा की टिकट पर चुने गए थे। उन्होंने कहा, गोवा में अल्पसंख्यकों के बीच हमारी स्वीकार्यता है। शाह राष्ट्रीय स्तर पर सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन