फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah offers prayers at Somnath temple in Gujarat

Gujarat: सोमनाथ मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना; माटी कला महोत्सव में अर्थव्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान

Sat, 02 Dec 2023 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Dec 2023 06:15 PM IST
सार

Gujarat: अमित शाह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर एक अविनाशी शाश्वत संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। आज प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन और पूजन के बाद सभी के कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
Amit Shah offers prayers at Somnath temple in Gujarat
सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते अमित शाह। - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुजरात के दिवंगत मंत्री दिव्यकांत नानावती की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं, इसके बाद वे ‘माटी कला महोत्सव’ में भी पहुंचे। इस दौरान, शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। यह बात सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आंकड़ों से साफ है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत थी।
विज्ञापन



 

शाह ने शनिवार को ‘माटी कला महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा, हमारी अर्थव्यवस्था पहले 11वें स्थान पर थी, और अब 5वें स्थान पर है। उन्होंने कहा, खादी क्षेत्र के कारोबार में तीन गुना वृद्धि का मतलब बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बढ़ते आंकड़े अधिक मानवीय हो जाएंगे।  

इससे पहले, शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सोमनाथ शरणं प्रपद्ये। श्री सोमनाथ मंदिर एक अविनाशी शाश्वत संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। आज प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन और पूजन के बाद सभी के कल्याण की कामना की। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।'

शाह ने इसके बाद नानावती की जन्मशती के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने नानावती पर लेखों के संकलन का भी अनावरण किया। शाह ने 1950 के दशक में जूनागढ़ में पार्षद और स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष के रूप में और जूनागढ़ से दो बार विधानसभा के निर्वाचित सदस्य (पहली बार 1962 में और फिर 1972 में) के रूप में योगदान के लिए नानावती की सराहना की।

विज्ञापन

दिवंगत नानावती कांग्रेस के विधायक थे, जो चिमनभाई पटेल के नेतृत्व वाली सरकार में कानून, नगर पालिकाओं, नगर नियोजन और शहरी विकास के कैबिनेट मंत्री बने थे। शाह ने कहा, 'कोई भी एक आदमी को तब याद करता है, जब उसका जीवन सार्थक होता है। उन्होंने जूनागढ़ नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में बहुत काम किया।'

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने विलिंग्डन बांध के सौंदर्यीकरण के लिए काम किया और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने, स्ट्रीट लाइट लगाने और सड़कों को पक्का करने के लिए आमंत्रित किया। नानावती विधायक बने और कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने न केवल जूनागढ़ बल्कि गुजरात के लिए भी कई योगदान दिए।

शाह ने 2010 की उस घटना को याद किया जब सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्होंने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील निरुपम नानावती का भी जिक्र किया, जिन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक मामले में जेल जाने के दौरान शाह के वकील के रूप में भी काम किया था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने मुझे सीबीआई के मामले में जेल भेजा। मेरे लिए यह स्वाभाविक रूप से एक कठिन समय था। जेल में डाले जाने से पांच मिनट पहले मैं जेल का मंत्री था। किसी भी व्यक्ति को धरती पर लाने के लिए भगवान ने कभी इतना बड़ा सौभाग्य नहीं दिया होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed