फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah mobilizing workers before Bihar elections, public meetings will be held everywhere

BJP: बिहार चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सहेजने में जुटे अमित शाह, हर तरफ होंगी जनसभाएं

Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार से बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया। दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने दूसरे दिन गोपालगंज में रैली की। उनकी रैली में एनडीए में बिहार के अन्य सहयोगी दलों के बड़े नेतीओं ने हिस्सा लिया। 

 

विज्ञापन
Amit Shah mobilizing workers before Bihar elections, public meetings will be held everywhere
गोपालगंज में चुनावी सभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की नजर इस समय पूरी तरह बिहार पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या गृह मंत्री अमित शाह, बजट के जरिए निर्मला सीतारमण हों, भाजपा के सभी बड़े नेता लगातार बिहार को लेकर अपनी प्राथमिकता जाहिर कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी इस बार जिस तरह भव्य तरीके से बिहार दिवस मनाया गया, उससे भी लगा कि भाजपा प्रवासी बिहारी मतदाताओं पर भी पूरा फोकस करके चल रही है। इसका उद्देश्य बिहार में पूर्ण बहुमत के दम पर सरकार बनाना है। 
विज्ञापन


अमित शाह जिस तरह अपने बिहार प्रवास में राज्य के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को साधने का काम कर रहे हैं, इससे भी पार्टी को लाभ मिलने की संभावना है। गोपालगंज में भाजपा की स्थिति बेहतर रही है। इस तरह वे सबसे पहले उन्हीं क्षेत्रों को मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं जहां पार्टी की स्थिति बेहतर है। लेकिन इसके बाद मुस्लिम बहुल उन क्षेत्रों पर भाजपा फोकस कर सकती है जहां एमवाई समीकरणों के कारण राजद या कांग्रेस मजबूत रही है।       
विज्ञापन


एनडीए को साधते हुए चलेगी पार्टी
पिछले दिनों नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर खबरें तेज हो गई थीं। कभी उनके एक बार फिर राजद की ओर झुकने की बात कही गई तो कभी उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े किए गए। लेकिन कहा गया कि राजद अपनी ओर से इस तरह की खबरें चलवाकर नीतीश कुमार को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है, हालांकि पार्टी खुले तौर पर इससे इनकार भी करती रही। लेकिन स्वयं नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वे एनडीए खेमे में हैं और आगे भी बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' : बिलासपुर में पीएम बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों तक नहीं पहुंचने दिया विकास

आज अमित शाह ने भी पटना में एनडीए के सभी दलों के साथ बैठक किया। इस बैठक में एनडीए खेमे के बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद थे। इसमें अमित शाह, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जेडीयू के ललन सिंह, हम के संतोष सुमन और लोजपा के चिराग पासवान भी उपस्थित थे। इस अवसर पर इन नेताओं ने साथ में एक फोटो खिंचावकर भी पिछले दिनों उठी चर्चाओं को खारिज करने की कोशिश की। इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ जेडीयू, हम और लोजपा (चिराग पासवान) के शीर्ष नेताओं के उपस्थित रहने से सभी अटकलों को विराम लग गया है। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के गठजोड़ को मजबूत रूप देने की कोशिश बताया जा रहा है। 

सबको साथ लेकर चलेगा बिहार- भाजपा
भाजपा नेता जयराम विप्लव ने अमर उजाला से कहा कि गृह मंत्री अपनी रैली के माध्यम से जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाला संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। राजद या कांग्रेस को इस चुनाव में कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। आज की सभी दलों के साथ होने वाली बैठक भी इस बात का प्रमाण है कि एडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं और उन सबमें पूरी तरह एकजुटता बरकरार है।

Bihar: अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल, कहा-चुनावी मौसम में बड़ी-बड़ी घोषणाएं, फिर बन जाता जुमला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed