फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah meets to rajnath, Sonia Gandhi elected as Chairperson of Congress Parliamentary Party

गृहमंत्री का प्रभार संभालने के बाद शाह बोले, देश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

Sat, 01 Jun 2019 04:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 01 Jun 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
amit shah meets to rajnath, Sonia Gandhi elected as Chairperson of Congress Parliamentary Party
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की प्रचंड जीत के बाद दो दिन पहले उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में शाह का स्वागत किया।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के लिए दो नवनियुक्त राज्य मंत्रियों जी. के. रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी शनिवार को कार्यभार संभाला। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि शाह आतंकवाद और अवैध प्रवास को कतई बर्दाश्त नहीं करने की राजग की नीति को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन


नए गृहमंत्री का तात्कालिक कार्य जम्मू कश्मीर में स्थिति से निपटना होगा, जहां राष्ट्रपति शासन लगा है। अमित शाह को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के प्रकाशन से उत्पन्न स्थिति से भी निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। भाजपा ने इस बार 542 सीटों में से 303 सीट जीती हैं। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शाह भाजपा की जीत के अहम रणनीतिकार रहे। अब उन्हें सरकार में भी अहम जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed