फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah-led high-level committee approves disaster mitigation projects

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक, इन आपदा शमन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Thu, 25 Jul 2024 11:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 25 Jul 2024 11:34 PM IST
सार

बैठक में तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए 2314.36 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इन राज्यों के छह शहरों मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे में इस धनराशि को खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amit Shah-led high-level committee approves disaster mitigation projects
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

गुरुवार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक के दौरान कई राज्यों के लिए आपदा शमन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके अलावा विभिन्न क्षमता निर्माण परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। क्षमता निर्माण परियोजनाओं के तहत शहरी बाढ़ से निपटने और हिमनद झील के विस्फोट से आने वाली बाढ़ की जांच करने पर जोर दिया जाएगा। समिति द्वारा राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से वित्त पोषण से जुड़े नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


इन राज्यों में बाढ़ नियंत्रण के लिए 2314.36 करोड़
बैठक में तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए 2314.36 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इन राज्यों के छह शहरों मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस धनराशि को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इन योजनाओं को भी मिली मंजूरी
उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 28 राज्यों में युवा आपदा मित्र योजना के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। इसके अलावा, बैठक में असम, कर्नाटक और तमिलनाडु में ‘अग्निशमन सेवाओं का विस्तार एवं आधुनिकीकरण योजना’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए 810.64 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए एनडीआरएफ के तहत कुल 5000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा आपदा मित्र योजना को भी स्वीकृति
बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में हिमनद झील के विस्फोट के कारण आने वाली बाढ़ से निपटने की योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना में कुल 150 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। समिति की बैठक में युवा आपदा मित्र योजना को भी स्वीकृति दी गई। इस योजना के संचालन के लिए एनडीआरएफ से 470.50 रुपये आवंटित किए जाएंगे। इस योजना के तहत आपदा के लिहाज से संवेदनशील 315 जिलों में 1300 आपदा मित्रों द्वारा 2.37 लाख स्वंय सेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed