फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah launched 'Contact for Support' campaign

शाह ने शुरू किया 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान, एक लाख विशिष्ट लोगों से मिलने की योजना

Wed, 30 May 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah launched 'Contact for Support' campaign

बौद्घिक और विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों से समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की। इसकी पहली कड़ी में उन्होंने गुरुगाम में पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग और दिल्ली में संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से मिल कर उन्हें मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। 

विज्ञापन


पूर्व सेना प्रमुख सुहाग और संविधान विशेषज्ञ कश्यप को सौंपा उलब्धियों का ब्योरा    

इस अभियान के तहत पार्टी एक पखवाड़े के अंदर एक लाख जानी मानी हस्तियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी। इसमें पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इस अभियान का उद्येश्य विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाना है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां किसी भी सरकार केबारे में राय कायम करने में अहम योगदान देते हैं।  
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत में सबसे पहले शाह जनरल सुहाग के घर पहुंचे। उन्हें सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा देने के साथ ही उनसे राय भी ली। इसके बाद कश्यप से मुलाकात के दौरान भी शाह ने यही क्रम अपनाया। दरअसल पार्टी की योजना एक पखवाड़े तक विशिष्ट हस्तियों से मुलाकात के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान से जोडने की है। अगली कड़ी में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के नेता और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर यही क्रम दुहराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी एप के जरिए पीएम करेंगे 10 करोड़ से सीधा संवाद 

मोदी एप केजरिए उज्जवला और मुद्रा योजना के लाभान्वितों से संवाद कर चुकेपीएम सरकार की 107 योजनाओं के 10 करोड़ लाभान्वितों से संवाद करेंगे। संवाद का यह सिलसिला अगले दो-तीन महीने तक जारी रहेगा। पार्टी ने लाभान्वितों को साधने केलिए कार्यकर्ताओं को भी सीधा संपर्क रखने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed