फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah in west bengal, said- Now the only option to make Sonar Bangla, BJP government

बंगाल में सदस्यता अभियानः अमित शाह बोले- सोनार बांग्ला बनाने का अब एक मात्र विकल्प, भाजपा सरकार

Sun, 27 Oct 2024 07:44 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:44 PM IST
सार

बंगाल दौरे पर आए गृहमंत्री ने 2026 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य तय कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में घुसपैठ रोकने के लिए 2026 में भाजपा को सत्ता में लाना होगा।

विज्ञापन
Amit Shah in west bengal, said- Now the only option to make Sonar Bangla, BJP government
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंचे। रविवार को उन्होंने सॉल्ट लेक में भाजपा के ‘सदस्य  अभियान’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बंगाल भाजपा ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बंगाल दौरे पर आए गृहमंत्री ने 2026 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य तय कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में घुसपैठ रोकने के लिए 2026 में भाजपा को सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन


रविवार को सॉल्ट लेक के ईस्टर्न ज़ोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में भाजपा के सदस्य अभियान की शुरुआत की। जबकि विभिन्न राज्यों में बीजेपी का सदस्य संग्रह अभियान शुरू हो चुका था, पश्चिम बंगाल में यह अब तक शुरू नहीं हुआ था। शाह ने औपचारिक रूप से बीजेपी के सदस्य संग्रह अभियान की शुरुआत की और इस राज्य से एक करोड़ सदस्यों को इकट्ठा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, अन्य राज्यों की तुलना में देर से शुरू होने के बावजूद, मुझे विश्वास है कि बंगाल में एक करोड़ सदस्यों को इकट्ठा करने का संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन


बंगाल के युवा समाज को भाजपा के सदस्य बनने का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा का सदस्य बनना मतलब 'सोनार बंगला' की प्रक्रिया का हिस्सा बनना। बंगाल में भाजपा का सदस्य बनना तृणमूल और सीपीएम के आतंक से मुक्त होने के यज्ञ का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा, सोनार बंगला बनाने का अब एकमात्र विकल्प भाजपा सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed