{"_id":"5c56e0e0bdec2273934e12eb","slug":"amit-shah-in-puri-your-chief-minister-has-not-implemented-ayushman-bharat-yojana-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह बोले- जब बजट पर पूरा सदन बजा रहा था तालियां, तब राहुल का लटका था मुंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह बोले- जब बजट पर पूरा सदन बजा रहा था तालियां, तब राहुल का लटका था मुंह
Sun, 03 Feb 2019 06:08 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के पुरी में एसटी मोर्चा की रैली में कहा कि सरकार ने अंतरिम बजट में आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए। उन्होंने कहा कि बजट पर संसद में सभी जनप्रतिनिधि बेंच थपथपा रहे थे, लेकिन राहुल गांधी का चेहरा लटका हुआ था।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का चेहरा इसलिए लटका हुआ था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस बजट के बाद तो उनकी जीतने की संभावना समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको आयुष्मान भारत योजना से आपत्ति है, तो अपना नाम अलग कर लेते, गरीबों के कल्याण में क्यों बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah in Puri: Saare jan pratinidhi utsaah se bench thap-thapa rahe the, magar Rahul Gandhi ke chehra itna latka hua tha ki unke chehre pe koi utsaah nahi tha, kyunki unko laga ki iske saath to humari jeetne ki sambhavna samaapt ho gayi hai. #Budget2019 pic.twitter.com/9uixYxOKcO
— ANI (@ANI) February 3, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का चेहरा इसलिए लटका हुआ था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस बजट के बाद तो उनकी जीतने की संभावना समाप्त हो गई है।
ओडिशा की सरकार फ्यूज ट्रांसफॉर्मर
अमित शाह ने ओडिशा में राज्य की बीजद सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं किए जाने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओडिशा की बीजद सरकार फ्यूज ट्रांसफॉर्मर की तरह है, राज्य के विकास के लिए बदलने की जरुरत है।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah in Puri: Your Chief Minister has not implemented Ayushman Bharat Yojana in Odisha, he fears that it will increase Narendra Modi ji's popularity. If you want, you can remove our names from the scheme but why are you troubling the poor people of Odisha? pic.twitter.com/wgFYaxtOEP
— ANI (@ANI) February 3, 2019
उन्होंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको आयुष्मान भारत योजना से आपत्ति है, तो अपना नाम अलग कर लेते, गरीबों के कल्याण में क्यों बाधक बन रहे हैं।