फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah in Mission Mode Add 2.20 million new members

प्रचंड जीत के बावजूद मिशन मोड में अमित शाह, जोड़ेंगे 2 करोड़ नए सदस्य

Fri, 14 Jun 2019 12:42 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Mission Mode Add 2.20 million new members
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के लिए नया लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने पार्टी के सदस्यों की संख्या में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी करने का नया लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि दोबारा बहुमत मिलने के बावजूद अभी पार्टी का स्वर्ण युग नहीं आया है।

विज्ञापन


बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, राज्यों केअध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की बैठक में शाह ने नए सदस्यता अभियान केलिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि शाह ने लोकसभा चुनाव में 303 सीटें, 16 राज्यों में 50 फीसदी से अधिक मत हासिल होने को बूथ स्तर की कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी पार्टी का स्वर्ण युग नहीं आया है।

सदस्यता अभियान केजरिए हमें उन राज्यों और इलाकों में अपनी पैठ बनानी है, जहां लोकसभा चुनाव में हर आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बूथ स्तर की कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार-संगठन की राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब कल्याण नीति का नतीजा है। इसी कारण आजादी केबाद पहली बार जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति का अंत हुआ है।

5 सदस्यीय टीम गठित

90 करोड़ में से 15 फीसदी मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाने केलिए पार्टी ने चौहान के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति बनाई है। इस समति में चौहान संयोजक जबकि दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारा, शोभा सुरेंद्रन और अरुण चतुर्वेदी सह संयोजक होंगे। इस समय पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने इस सदस्य संख्या में 2.20 करोड़ नए सदस्य जोडने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सदस्यता अभियान के टला चुनाव

इस सदस्यता अभियान केलिए पार्टी ने राज्यों में संगठनात्मक चुनाव को फिलहाल टाल दिया है। चूंकि राज्यों में संगठनात्मक चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर भी तत्काल संगठनात्मक चुनाव की संभावना टल गई है। यादव ने बताया कि सभी संगठनात्मक चुनाव अब सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद ही कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed