फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah in Gujarat, Drugs worth Rs 632 crore to be destroyed today

Gujarat: गांधीनगर में आज नष्ट किए जाएंगे 632 करोड़ के ड्रग्स, शाह व कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद

Wed, 26 Oct 2022 09:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Oct 2022 09:57 AM IST
सार

गृह मंत्री शाह गांधीनगर में आज शाम 5 बजे 'मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' विषय पर क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दादरा नगर हवेली, दमण व दीव के सीएम, डिप्टी सीएम व प्रशासक शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah in Gujarat, Drugs worth Rs 632 crore to be destroyed today
Amit Shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक करेंगे। इनमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रशासक मौजूद रहेंगे। इस मौके पर 632 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री शाह गांधीनगर में आज शाम 5 बजे 'मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' विषय पर क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दादरा नगर हवेली, दमण व दीव के सीएम, डिप्टी सीएम व प्रशासक शामिल होंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में देश के पश्चिमी और मध्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुरक्षा की स्थिति और तैयारियों से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्र की लड़ाई को और मजबूत करने का संकेत देते हुए अमित शाह शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में और नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी में नष्ट किया गया था 40,000 किलो का जखीरा
गांधीनगर में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 632 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 12,438 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया जाएगा। दो हफ्ते पहले, पूर्वोत्तर राज्यों द्वारा अमित शाह की उपस्थिति में गुवाहाटी में 40,000 किलोग्राम ड्रग्स और नशीले पदार्थों का जखीरा नष्ट किया गया था।


75 हजार किलो ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य था, अब तक 1 लाख किलो नष्ट किए
देश की आजादी के 75 वें वर्ष में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कम से कम 75,000 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए 75 दिनों का विशेष मिशन शुरू किया है। हालांकि, यह लक्ष्य 60 दिनों में ही काफी पहले हासिल कर लिया गया। अब तक एक लाख किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ और नशीला पदार्थ नष्ट किया जा चुका है। गृह मंत्री शाह ने 30 जुलाई को चंडीगढ़ में बटन दबा कर 31000 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट कर इस मिशन की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed