{"_id":"5db23e9e8ebc3e93d62b2090","slug":"amit-shah-hinted-bjp-will-form-government-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह ने किया इशारा, हरियाणा में भाजपा ही बनाएगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह ने किया इशारा, हरियाणा में भाजपा ही बनाएगी सरकार
Fri, 25 Oct 2019 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को विधानसभा चुनावों के रुझान आने के बाद इशारा किया कि उनका दल हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा करेगा। हरियाणा में परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी दल को पर्याप्त बहुमत नहीं मिलने के कारण 90 सीटों वाली विधानसभा त्रिशंकु स्थिति में है। बहुमत के लिए किसी भी दल का 46 सीट जीतना आवश्यक है।
विज्ञापन
भाजपा के 40 सीटों पर आगे होने के दौरान शाह ने ट्वीट में कहा, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार ने नरेंद्र मोदी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में जनता के कल्याण के लिए तमाम प्रयास किए। मैं भाजपा को सबसे बड़े दल के तौर पर चुनने और उनकी सेवा करने का एक और मौका देने के लिए जनता का शुक्रिया अदा करता हूं।
विज्ञापन
शाह ने मुख्यमंत्री खट्टर और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को बधाई भी दी। इसके अलावा शाह ने महाराष्ट्र के मतदाताओं को भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन में अपना विश्वास बरकरार रखने के लिए धन्यवाद कहा। महाराष्ट्र में इन दोनों दलों के गठबंधन ने पर्याप्त बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि गठबंधन के खाते में 2014 के मुकाबले इस बार कम सीटें आई हैं।
विज्ञापन
उधर, भाजपा संसदीय बोर्ड ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार गठन के संदर्भ में सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत किया है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद गुरुवार शाम को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में फैसला लिया गया कि दोनों राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों को नहीं बदला जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।