{"_id":"633147d0fb9f0c08aa06e80e","slug":"amit-shah-gujarat-visit-today-offers-prayers-at-meldi-mataji-temple-and-inaugurates-primary-health-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah in Gujarat: अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से, मेलडी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah in Gujarat: अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से, मेलडी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Mon, 26 Sep 2022 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:19 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की। इसके बाद शाह ने एसपी रिंग रोड पर भदाज गांव के पास एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अमित शाह का गुजरात दौरा
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। नवरात्रि के पहले दिन अपने गुजरात दौरे की शुरुआत अमित शाह ने अहमदाबाद के मेलडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करके की। इसके बाद शाह ने एक फ्लाईओवर और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
शाह ने एसपी रिंग रोड पर भदाज गांव के पास एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर उनकी गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। छह लेन का यह फ्लाईओवर अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) द्वारा 73 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने विरोचननगर गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साणंद में ईएसआईसी द्वारा संचालित अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा में दो दिनों के भीतर यहां 350 और कलोल में 150 बेड का अस्पताल खोलने का फैसला किया है। कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर में अमित शाह बावला गांव में एक किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गुजरात को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गांधीनगर के सरखेज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनने वाले 2,140 घरों के निर्माण की परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गुजरात को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कांग्रेस पर सरदार सरोवर बांध परियोजना को भी लटकाए रखने का आरोप लगाया।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दशकों से लंबित नर्मदा परियोजना को पूरा कर नर्मदा का पानी गुजरात के कच्छ तक पहुंचाने का भागीरथ कार्य किया। अपने दो दिवसीय दौर पर गुजरात पहुंचे शाह ने कहा, नर्मदा परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था, जब (1964) मेरा जन्म हुआ था। लेकिन कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने 2002 तक परियोजना का कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा, परियोजना पर काम तब शुरू हुआ, जब 2002 में नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बने।