फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah gets invitation to inaugurate Durga Puja 2019 in kolkata, TMC mamata banerjee objects

अमित शाह को मिला दुर्गा पूजा के उद्घाटन का न्यौता, तृणमूल ने जताया ऐतराज

Fri, 13 Sep 2019 06:47 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah gets invitation to inaugurate Durga Puja 2019 in kolkata, TMC mamata banerjee objects
अमित शाह और ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा पर दुर्गा पूजा के राजनीतिकरण के आरोपों के बीच शहर की एक पूजा समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि वह इस साल उनकी पूजा का उद्घाटन करें। दुर्गा पूजा में अब एक महीने से कम का समय बचा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय ने गुरुवार को कहा कि शाह को आमंत्रित करने का निर्णय पूजा आयोजकों ने खुद लिया है और पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। इस संबंध में शाह को 11 सितंबर को निमंत्रण भेजा गया।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री और सुविख्यात एकडालिया एवरग्रीन दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक सुब्रत मुखर्जी ने भाजपा की राज्य इकाई पर दुर्गा पूजा त्योहार के “राजनीतिकरण” का आरोप लगाया और कहा कि “भाजपा एक गलत परिपाटी की शुरुआत कर रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोलकाता में ट्राइऐंगुलर पार्क स्थित फ्रैंड्स क्लब पूजा समिति के प्रवक्ता ने कहा, “हम किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं, हमारा कोई भी राजनीतिक रंग नहीं है।”


प्रवक्ता ने कहा, “हमने अमित शाहजी को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आमंत्रित किया है। उनकी उपस्थिति से यहां के लोगों को गर्व होगा।”

मुकुल राय ने इस बात से इनकार किया है कि भाजपा राज्य में दुर्गा पूजा समारोहों में हस्तक्षेप कर रही है।

उन्होंने पूजा आयोजकों द्वारा शाह के कार्यालय को भेजे पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा, “हम (भाजपा) पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के दौरान राजनीति करने में विश्वास नहीं रखते हैं, जिससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।” उन्होंने बताया कि राज्य इकाई ने इस पत्र को शाह के कार्यालय में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed