फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah enumerated achievements of Modi govt in Gujarat, made big allegation of Jawaharlal Nehru

Politics: अमित शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप

Wed, 15 Jan 2025 09:22 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलोल Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 15 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने कलोल शहर में 194 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
Amit Shah enumerated achievements of Modi govt in Gujarat, made big allegation of Jawaharlal Nehru
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थितियों में सुधार हुआ है। उन्होंने बुधवार को गांधीनगर जिले के कलोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक से कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के गुजरने के दौरान कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करता। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी तंज कसे। 
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर में लागू किया अनुच्छेद 370   
उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ही थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया था। इसके तहत उन्होंने इस क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया गया था। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की उपल्ब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीयों के लिए भारत के स्वाभिमान और उसके सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि एक समय था जब श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए सेना की मदद की जरूरत होती थी। लेकिन आज, जब कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा चौक से गुजरती है तो कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करता।
विज्ञापन


मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
बता दें कि अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने कलोल शहर में 194 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में साणंद शहर को कलोल से जोड़ने वाली मौजूदा सड़क को छह लेन वाले राजमार्ग में बदलने की परियोजना भी शामिल है। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। शाह ने कहा कि करीब 2.80 करोड़ पर्यटक, जिनमें से ज्यादातर गुजरात से हैं, कश्मीर गए और बिना किसी परेशानी के सुरक्षित वापस लौटे। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के मेहनती, संवेदनशील और सतर्क नेतृत्व का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान एक समय था जब गांव के सरपंचों को सरकार से 5,000 रुपये का छोटा सा अनुदान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। आज भाजपा के शासन में सरपंचों को बिना किसी दिक्कत के करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। 


प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका 
जनसभा के दौरान शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के साणंद और कलोल सहित सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण जैसे वादों को पूरा करने के लिए मोदी की प्रतिबद्धता के चलते भाजपा को चुना है। शाह ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राममंदिर बनेगा, लेकिन आज रामलला उस भव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जिन्होंने देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed