{"_id":"6748a01312faa3636407c1ed","slug":"amit-shah-eknath-shinde-devendra-fadnavis-ajit-pawar-mahayuti-meeting-in-delhi-news-and-updates-in-hindi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अमित शाह के आवास पर महायुति की अहम बैठक, शिंदे-फडणवीस और अजित संग हुआ मंथन, नड्डा भी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अमित शाह के आवास पर महायुति की अहम बैठक, शिंदे-फडणवीस और अजित संग हुआ मंथन, नड्डा भी रहे मौजूद
Thu, 28 Nov 2024 10:26 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:26 PM IST
सार
दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर गए। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। बैठक में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए।
मेरे लिए लाडला भाई पद किसी भी चीज से बडा- शिंदे
बैठक से पहले दिल्ली पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका साफ कर दी है कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है। लाडला भाई दिल्ली आ चुका है और लाडला भाई पद मेरे लिए किसी भी चीज से बड़ा है। बैठक में हर बात पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर गए। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। इससे पहले फडणवीस ने एनसीपी नेता सुनील तटकरे के आवास पर अजित पवार के साथ बैठक की।
शिंदे ने किया था सीएम बनने से इन्कार
इससे पहले, बुधवार को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मान्य होगा। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Delhi: Maharashtra's caretaker CM and Shiv Sena chief Eknath Shinde says, "I cleared my role in the press conference yesterday that there are no obstacles regarding Chief Minister of Mahayuti. This 'ladla bhai' has arrived in Delhi and the 'ladla bhai' is a designation higher… https://t.co/29PdJZs5eN pic.twitter.com/z9AY20Szfs
— ANI (@ANI) November 28, 2024विज्ञापन
मेरे लिए लाडला भाई पद किसी भी चीज से बडा- शिंदे
बैठक से पहले दिल्ली पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका साफ कर दी है कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है। लाडला भाई दिल्ली आ चुका है और लाडला भाई पद मेरे लिए किसी भी चीज से बड़ा है। बैठक में हर बात पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: NCP chief Ajit Pawar arrives at the residence of HM Amit Shah. pic.twitter.com/e72bBuAkqG
— ANI (@ANI) November 28, 2024
दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर गए। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। इससे पहले फडणवीस ने एनसीपी नेता सुनील तटकरे के आवास पर अजित पवार के साथ बैठक की।
#WATCH | Delhi: BJP leader Devendra Fadnavis arrives at the residence of HM Amit Shah. pic.twitter.com/PE53A9hszq