फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah doctored video case revanth reddy said we Will not afraid about delhi police notice

Fake Video: दिल्ली पुलिस के नोटिस पर रेवंत बोले- हम डरने वाले नहीं, यह चुनाव जीतने के लिए PM का नया पैंतरा

Mon, 29 Apr 2024 08:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 08:34 PM IST
सार

कर्नाटक के सेडम में एक रैली को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया गया था। इस वजह से दिल्ली पुलिस के जवान नोटिस लेकर तेलंगाना कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए। वे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने आए थे।

विज्ञापन
Amit Shah doctored video case revanth reddy said we Will not afraid about delhi police notice
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को तलब किया है। नोटिस पर उन्होंने कहा कि वे इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक चुनाव जीतने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब वे दिल्ली पुलिस का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।

विज्ञापन

रेड्डी- हम लोग जवाब देते हैं
कर्नाटक के सेडम में एक रैली को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया गया था। इस वजह से दिल्ली पुलिस के जवान नोटिस लेकर तेलंगाना कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए। वे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने आए थे। इसका क्या मतलब है, अब पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेंगे। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई खत्म हो गए हैं क्या। यहां कोई डरने वाला नहीं है। हम ऐसे लोग हैं, जो जवाब देते हैं। तेलंगाना और कर्नाटक चुनाव में भाजपा को निश्चित रूप से हार मिलेगी। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना 
रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के देश छोड़ने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। उन्होंने पीएम मोदी पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उस व्यक्ति ने मंच साझा किया कि जिसने हजारों महिलाओं के साथ अत्याचार किया। पीएम मोदी ने उस व्यक्ति के लिए वोट मांगा, जिसने महिलाओं को प्रताड़ित किया। मैं पीएम मोदी गृहमंत्री  अमित शाह से पूछना चाहती हूं कि वे इसके बारे में क्या कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी नेता की जानकारी है पर आरोपियों की जानकारी नहीं
प्रियंका ने कहा कि कुछ समय पहले मैं तीन दिन के लिए अपनी बेटी से मिलने गई थी तो वे लोग कहने लगे कि मैं विदेश गई। उन्हें यह पता चल जाता है कि विपक्षी नेता कहां गए हैं लेकिन एक अपराधी देश छोड़कर चला गया, यह पता नहीं चला। इस पर हम कैसे विश्वास कर लें। वे सभी नेताओं पर नजर रख रहे हैं। उन्हें सब पता है कि कौन कहां जा रहा है लेकिन उन्हें एक अपराधी के देश छोड़ने की कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed