फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Congress Rahul Gandhi 10 Questions Reservation Jammu Kashmir and more news in hindi

Amit Shah: गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस-राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल, कश्मीर, आरक्षण और विभाजनकारी सियासत पर घेरा

Fri, 23 Aug 2024 05:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में सियासी सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 तीखे सवाल पूछे हैं। शाह के सवालों में आरक्षण, विभाजनकारी राजनीति के आरोप और जम्मू-कश्मीर से जुड़े अहम मुद्दे शामिल हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Congress Rahul Gandhi 10 Questions Reservation Jammu Kashmir and more news in hindi
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। तीन चरणों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरीखे राजनीतिक दल गठबंधन करने का एलान कर चुके हैं। इन सियासी सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत की राष्ट्रीय अखंडता को कई बार खतरे में डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लालच में कांग्रेस ने एक बार फिर अब्दुल्ला परिवार से गठबंधन किया है। ये दिखाता है कि उनकी नीयत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
शाह ने कहा, सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा से खेलने वाली कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से सोशल मीडिया मंच एक्स पर दस सवाल पूछे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




गृह मंत्री शाह ने ये 10 सवाल पूछे हैं- 
  • क्या कांग्रेस ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?
  • क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अनुच्छेद 370 और 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस और राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ सीमा पार व्यापार शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से सीमा पार से आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकीतंत्र का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
  • क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?
  • इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे के साथ है?
  • क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएं?
  • क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंककर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को स्वायत्तता देने की नेशनल कॉन्फ्रेंस की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed