फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah call to Uddhav Thackeray for coalition from Shiv Sena

शिवसेना से गठबंधन के लिए अमित शाह ने उद्धव को किया फोन

Thu, 31 Jan 2019 01:50 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 31 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah call to Uddhav Thackeray for coalition from Shiv Sena
उद्धव ठाकरे-अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को फोन कर आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए जल्द निर्णय लेने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार शाह ने बुधवार को उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और आग्रह किया कि समान विचारधारा वाली पार्टी होने के नाते एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना जरूरी है। दो दिन पहले शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले से एक कदम पीछे लेते हुए महाराष्ट्र में बड़ा भाई बने रहने की बात कही थी। 

विज्ञापन


शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने बड़े भाई की भूमिका निभाने की बात कहकर एक तरह से परोक्ष रूप से भाजपा के साथ गठबंधन का संकेत दिया था। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाजपा गठबंधन के लिए लाचार नहीं है लेकिन, हिंदुत्व की समर्थक होने के नाते भाजपा चाहती है कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन हो। इससे पहले शिवसेना ने एकला चलो का राग अलापा था और पार्टी के मुखपत्र के जरिए पीएम मोदी पर लगातार निशाना साधती रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की सबसे अधिक 48 सीटें हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में पता चला है कि यदि शिवसेना अलग लड़ती है तो दोनों ही दलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है जिससे केंद्र में दोबारा सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है। समझा जा रहा है कि इसी सर्वे के चलते भाजपा की ओर से शिवसेना से गठबंधन का जोरदार प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed