फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah asked Maharashtra BJP leaders and workers to resolve differences and reach ward level

Maharashtra: भाजपा चलाएगी घर चलो अभियान, अमित शाह बोले- मतभेद दूर कर वार्ड स्तर तक पहुंचें नेता-कार्यकर्ता

Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि एक परिवार में भी मतभेद होते हैं। अगर किसी विधायक या संसद सदस्य को लेकर निराशा है, तो एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजा जाना चाहिए ताकि मतदाता पार्टी के साथ बने रहें। 
 

विज्ञापन
Amit Shah asked Maharashtra BJP leaders and workers to resolve differences and reach ward level
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आंतरिक मतभेदों को दूर करने का आग्रह किया, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि एक संगठन में कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में काम करते हैं तो वह कभी सफल नहीं होता। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने कहा कि एक परिवार में भी मतभेद होते हैं। अगर किसी विधायक या संसद सदस्य को लेकर निराशा है, तो एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजा जाना चाहिए ताकि मतदाता पार्टी के साथ बने रहें। 

विज्ञापन


एक पखवाड़े में महाराष्ट्र के अपने तीसरे दौरे पर, शाह ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के एक चुनिंदा समूह के साथ बैठक की। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार मौजूद थे। इस दौरान शाह ने सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय नेताओं से कहा कि वे हर मतदान केंद्र पर दस कार्यकर्ता नियुक्त करें और ये कार्यकर्ता दशहरा से लेकर प्रचार के आखिरी दिन तक बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहें। 
विज्ञापन


इसके अलावा, शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी में नए सदस्य बनाते समय वोट मांगने से बचें। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को पंजीकरण करते समय भाजपा को वोट देने के लिए नहीं कहना चाहिए। एक बार सदस्य बन जाने के बाद उन्हें मतदान का महत्व समझ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 20 नए मतदाताओं को जोड़ने की इच्छा रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने बाद में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया, 'शाह ने महाराष्ट्र भाजपा से 'घर चलो अभियान' शुरू करने को कहा है, जो हमारी सरकार के विकास कार्यों के संदेश को राज्य के हर घर तक पहुंचाने का अभियान है।' उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के बूथ-स्तरीय नेटवर्क को मजबूत करने और आगामी चुनावों में अधिक मतदान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

पिछले महीने, शाह ने विदर्भ क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायकों के साथ-साथ उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र का भी दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed