फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Malviya Video: Sonia Rahul Gandhi sat on sofa separate chair was placed on side for Mallikarjun Kharge

Video: 'सोनिया-राहुल सोफे पर बैठे, खरगे के लिए किनारे लगाई अलग कुर्सी', भाजपा ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी

Wed, 09 Apr 2025 12:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली रामनवमी के अवसर पर अलवर की एक आवासीय सोसायटी के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में गंगा जल छिड़कर शुद्धिकरण किया था। कांग्रेस नेता जूली और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम पार्टी नेताओं ने आहूजा के कृत्य को दलितों का अपमान बताया। इसे लेकर ही भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
Amit Malviya Video: Sonia Rahul Gandhi sat on sofa separate chair was placed on side for Mallikarjun Kharge
भाजपा ने वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस को बताया दलित विरोधी - फोटो : X/@AmitMalviya

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और उसके आलाकमान पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अमहदाबाद में चल रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। इसमें दिखाया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग से कुर्सी लगाई गई, जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बीच में लगे सोफे पर बैठे थे। अमित मालवीय ने लिखा, 'पहले खरगे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था? यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के हमले पर मालवीय का पलटवार
दरअसल, अमित मालवीय का पोस्ट राहुल गांधी के वीडियो ट्वीट के जवाब में आया, जिसमें राहुल ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। राहुल ने एक वीडियो डालकर लिखा था, 'भाजपा की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण! भाजपा लगातार दलितों को अपमानित और संविधान पर आक्रमण करती आ रही है। इसलिए संविधान का सिर्फ सम्मान नहीं, उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। मोदी जी, देश संविधान और उसके आदर्शों से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है।'




यह भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र चुनाव धोखाधड़ी से जीते गए', भाजपा पर बरसे खरगे; लोकतंत्र को धीरे-धीरे खत्म करने का लगाया आरोप

क्या है मामला और राजस्थान से इसका क्या कनेक्शन?
मामला दो दिन पहले 7 अप्रैल को शुरु हुआ। जब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने लिखा, 'राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली दलित समाज से आते हैं। वे रामनवमी के दिन राम मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक और नरेंद्र मोदी के चहेते ज्ञानदेव आहूजा ने राम मंदिर को गंगाजल से धोया। आहूजा का कहना है कि दलित अपवित्र होते हैं। अपवित्र लोग मंदिर में आ गए थे, इसलिए हमने राम मंदिर को गंगाजल से धो दिया।' 

यह भी पढ़ें- राहुल का भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप, बोले- देश संविधान से चलेगा

भाजपा और संघ को जमकर घेरा 
कांग्रेस ने आगे लिखा, 'ये पहला मामला नहीं है, भाजपा और संघ के लोग लगातार दलितों का अपमान करते रहे हैं। मोदी के करीबी ज्ञानदेव आहूजा ने जो किया है, वह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का जीता-जागता सबूत है। साफ है- भाजपा दलित विरोधी है और यही इनका असली चाल, चरित्र और चेहरा है। वो तो संविधान की वजह से भाजपा के लोग दलितों को बर्दाश्त कर रहे हैं और इसलिए ये बार-बार संविधान बदलने की बात भी करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed