फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aminul Islam MLA from Assam's Dhing constituency has been arrested by the police for making fun of quarantine centers

असम : कोविड-19 केंद्रों की हालत बदतर बताने के आरोप में विधायक गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 10:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 07 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Aminul Islam MLA from Assam's Dhing constituency has been arrested by the police for making fun of quarantine centers
अमीनुल इस्लाम - फोटो : Social Media

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के ढिंग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अमीनुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई नागौन पुलिस स्टेशन में दायर किए गए केस को लेकर की गई है। दरअसल विधायक अमीनुल इस्लाम की गिरफ्तारी इस मामले में की गई है कि उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए अस्पतालों (क्वारंटाइन सेंटर) की हालत को रोधी केंद्रों (डीटेंशन कैंपों) से बदतर बताया था।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर सरकार और प्रशासन इन दिनों काफी चौकन्ना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया। राज्य पुलिस प्रमुख ज्योति महंत के मुताबिक अखिल भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा (एआईडीयूएफ) के ढिंग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अमीनुल इस्लाम को प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया। महंत ने बताया कि विधायक की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस ऑडियो क्लिप में अमीनुल इस्लाम एक व्यक्ति के साथ बात कर रहा है, जिसमें वह क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों का कथित तौर पर मजाक उड़ा रहा है।
विज्ञापन


इस कथित ऑडियो क्लिप में विधायक एक व्यक्ति से कहा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में रहने की सुविधा डीटेंशन कैंपों से भी घटिया है। राष्ट्रीय नागरिक पंजी में नाम ना आने के बाद असम में सैकड़ों प्रवासी रोधी केंद्रों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख ज्योति महंत ने कहा, 'हमने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।' उन्होंने आगे बताया कि असम विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में सूचित कर दिया गया है।

 
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी अफवाह या झूठ को लेकर सरकार और प्रशासन काफी सस्त रवैया अपना रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकी, लोगों में किसी भी तरह का कोई भ्रम न फैले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed