फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amidst calls for Dharmendra Pradhan resignation Priyanka Gandhi targets the PM show courage and responsibility

Priyanka Gandhi: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना, कहा- साहस और जिम्मेदारी

Sat, 25 Jul 2026 04:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वायनाड, पीटीआई
वायनाड, पीटीआई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिम्मत, जिम्मेदारी और नेतृत्व दिखाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Amidst calls for Dharmendra Pradhan resignation Priyanka Gandhi targets the PM show courage and responsibility
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उन्होंने हिम्मत, साहस, जिम्मेदारी और नेतृत्व दिखाना होगा। उन्होंने कल्डी में भूस्खलन स्थल का पहली बार दौरा किया, जहां इस आपदा में आठ लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उन्होंने हिम्मत, साहस, जिम्मेदारी और नेतृत्व दिखाना होगा। 

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद सुबह कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के मेप्पडी में भूस्खलन स्थल की ओर रवाना हुए। आपदा स्थल की ओर जाते समय, वाड्रा का स्वागत वायनाड इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया। 

विज्ञापन

छात्रों ने प्रियंका गांधी को धन्यवाद क्यों कहा?
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह छात्रों नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली में छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।  इसके बाद वह दोपहर करीब 2 बजे अनाक्कम्पॉयिल सुरंग सड़क परियोजना के पास आपदा स्थल पर पहुंची और कुछ बचे हुए लोगों से मिली, और उनसे सुना कि वे कैसे बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, वह घटना में घायल हुए उन लोगों से मिलने जाएंगी जिनका इलाज यहां डब्लूआईएमएस अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही उस स्थल का भी दौरा करेंगी जहां कांग्रेस चोरालमाला भूस्खलन के पीड़ितों के लिए घर बना रही है।


 
क्या है पूरा मामला? 

7 जुलाई को अनाक्कम्पॉयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना के स्थल पर हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसका उद्देश्य वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed