फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid the clashes in Myanmar refugees SAID Want to go back but too scared to do so

Myanmar: 'अपने घर जाना चाहते हैं वापस, लेकिन लग रहा डर', म्यांमार में हमलों से बचकर आए शरणार्थी

Fri, 17 Nov 2023 02:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोखावथार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोखावथार Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 02:15 PM IST
सार

शरणार्थियों का कहना है कि वे अपने घर वापस लौटने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन वहां हो रही झड़पों के मद्देनजर ऐसा करने से डर रहे हैं। बता दें, म्यांमार के करीब 500 लोग इस समय बेथेल शरणार्थी शिविर में शरण लिए हुए हैं और इनमें से 170 बच्चे हैं।

विज्ञापन
Amid the clashes in Myanmar refugees SAID Want to go back but too scared to do so
मिजोरम के जोखावथर इलाके में शरण ले रहे म्यांमार के नागरिक। - फोटो : एएनआई

विस्तार

म्यांमार के चिन राज्य में सैन्य शासन और सशस्त्र नागरिक समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच हिंसक झड़प जारी हैं। पीडीएफ ने म्यांमार के कई सैन्य शिविरों पर कब्जा कर लिया है। वही, आम नागरिक भी जान बचाने के लिए भारत भागकर आए शरणार्थियों को मिजोरम के सीमावर्ती गांव जोखावथार में बने शिविर में अस्थायी रूप से जगह मिल गई है। इन शिविरों में रह रहे लोगों ने वापस अपने घर जाने की इच्छा जताई है। हालांकि, वह डरे हुए भी हैं। 

विज्ञापन

 
पता नहीं कब हालात सही होंगे
जोखावथार के बेथेल शरणार्थी शिविर में अपने परिवार के साथ शरण लिए म्यांमार के चिन राज्य के रहने वाले वनलालरुआता का कहना है कि घर जाने के लिए फिलहाल हालात सही नहीं है। मौजूदा अशांति और हिंसा के बीच वे चिंता और डर में दिन बिता रहे हैं। उनका कहना है कि वह वापस जाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने से बहुत डरते हैं। पता नहीं कब हालात सही होंगे।
विज्ञापन


मिजोरम सरकार ने की मदद
वनलालरुआता ने आभार जताते हुए कहा, 'हमने फिलहाल यहां जोखावथार में शरण ली है। मिजोरम सरकार और एक गैर सरकारी संगठन यंग मिजोरम एसोसिएशन (वाईएमए) ने हमारी मदद की है। हम लोगों की मदद के लिए यहां शिविर लगाए जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घरों में तोड़फोड़ की
उन्होंने कहा कि चिन राज्य में उनके गांव में कई घरों को जला दिया गया। हिंसा अभी भी जारी है। कई घरों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने आगे कहा कि हम में से कुछ लोग चिन वापस लौट गए हैं। वहां उनके घरों को तहस नहस कर दिया है। सबकुछ बर्बाद हो चुका है। वनलालरुआता ने कहा कि पता नहीं आने वाले समय में और क्या क्या होगा। 

बेथेल शरणार्थी शिविर में 500 लोग रह रहे
बता दें, म्यांमार के करीब 500 लोग इस समय बेथेल शरणार्थी शिविर में शरण लिए हुए हैं और इनमें से 170 बच्चे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से शरणार्थी शिविरों में शरण लिए हुए हैं।


घर की स्थिति को लेकर डरी हुई
एक महिला शरणार्थी थनलियानचियारी का कहना है, 'हम अपने गांव जाना चाहते हैं, लेकिन म्यांमार में वर्तमान स्थिति बहुत खराब है। हमने अपने घरों को खो दिया है और हमें फिर से सब बनाना होगा। हम जल्द से जल्द अपनी मातृभूमि में शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' मिजोरम के चंफाई जिले के जोखावथार इलाके में रह रही म्यांमार की नागरिक और नौ महीने के बच्चे की मां एस्थर लालपेकमावी ने कहा कि वह हवाई हमलों के कारण अपने घर की स्थिति को लेकर डरी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed