फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Doklam row Panagarh is the Second Air Force base For C-130J Super Hercules aircraft

चीन से लड़ाई की सूरत में बेहद तेजी से हथियार पहुंचा देगी इंडियन एयरफोर्स, बनाया ये नया ठिकाना

Thu, 24 Aug 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 24 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Amid Doklam row Panagarh is the Second Air Force base For C-130J Super Hercules aircraft
भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस को पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में स्थित एयरबेस को तैयार कर लिया गया है। यहां पर 6  सी-130 सुपर हरक्यूलिस विमान तैनात किए जा चुके हैं। यह वायुसेना का सबसे बड़ा मालवाहक विमान है जो बड़ी ही तेजी से सेना के लिए जरूरी सामान को पहुंचाने में सक्षम है। 
विज्ञापन


पनागढ़ देश में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के बाद दूसरा एयरबेस है जहां पर सी-130 विमानों के लिए एयरबेस तैयार किया गया है। लॉकहीड मार्टिन के इंजीनियर और टेक्निशियन बीते दो सालों से इस एयरबेस को तैयार कर रहे थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'डोकलाम पर चीन को धूल चटाने में सक्षम है भारतीय सेना, नहीं मानें तो युद्ध करने से पीछे नहीं हटेंगे'    
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि 'भारत में इन सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान 2011 में ही आना शुरू हो गए थे। यह कई खूबियों से भरपूर है। सामरिक दृष्टि से इन विमानों का खास महत्व है। इसे लैंड करने के लिए ज्यादा रनवे की जरूरत नहीं होती है और ये खराब से खराब मौसम में उड़ान भर सकता है।'

बता दें कि बीते 2 महीनों से ज्यादा समय से भारत का चीन के साथ डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है। चीन वहां सड़क बना रहा है जिस पर भारत और भूटान को एतराज है। दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम पर तैनात की गई है। चीन की तरफ से कई बार भारत को धमकियां दी जा चुकी है। ऐसे में पनागढ़ एयरबेस को सी-130 के लिए तैयार करना भारत के लिए चीन की धमकियों को एक करारा जवाब  माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed