{"_id":"5d6d6bc18ebc3e93db1190c9","slug":"american-woman-abuses-assaults-burqa-clad-pune-doctor-and-case-filed-against-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या तुम मुस्लिम हो, यह पूछकर अमेरिकी महिला ने बुर्का पहनी डॉक्टर से किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या तुम मुस्लिम हो, यह पूछकर अमेरिकी महिला ने बुर्का पहनी डॉक्टर से किया दुर्व्यवहार
Tue, 03 Sep 2019 12:51 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को 43 वर्षीय अमेरिकी महिला ने बुर्का पहनी एक महिला डॉक्टर के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और मारपीट की। पुणे पुलिस ने अमेरिकी महिला के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसका फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दोनों महिलाएं पुणे छावनी इलाके के क्लोवर सेंटर बाजार में खरीदारी कर रही थीं। अमेरिकी महिला ने बुर्का पहनी महिला डॉक्टर से यह पूछ डाला कि क्या वह मुस्लिम है?
विज्ञापन
कैंटोनमेंट पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने अमेरिकी महिला पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि हमने घटना के बारे में अमेरिकी दूतावास को सूचित किया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ भी किया दुर्व्यवहार
पुलिस ने कहा कि अमेरिकी महिला को जब हिरासत में लिया गया था, तब उसने हमारे पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। जब अमेरिकी दूतावास के लोगों ने उससे फोन पर बात की थी, तब भी उसने उनसे दुर्व्यवहार किया था जब उन्होंने उसके गृह राज्य के बारे में पूछा था।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वह कोंढवा में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि हमने आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है।
तुरंत गिरफ्तारी का अधिकार नहीं
जिन धाराओं के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया, उसमें पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी का अधिकार नहीं है। इस कानून के तहत, पुलिस को एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक वारंट और जांच शुरू करने के लिए अदालत की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होती है।