अहमदाबादः गांधीजी के शांति और अहिंसा का संदेश लेकर लौटेंगे ट्रंप, शरद पवार ने कसा तंज
गुजरात से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहिंसा और शांति का संदेश लेकर स्वदेश लौटेंगे। एक दिवसीय दौरे में अहमदाबाद पहुंच रहे ट्रंप अपनी यात्रा के दौरान गांधी आश्रम भई जाएंगे। आश्रम की ओर ट्रंप दंपति को बापू के स्वावलंबन की निशानी चरखा भेंट किया जाएगा। आश्रम की तस्वीरें और महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ किताबें भी उपहार में दी जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप के स्वागत में अहमदाबाद के विभिन्न स्कूलों के करीब 17 हजार छात्र छात्राओं को मोटेरा स्टेडियम में और उसके आसपास खड़ा किया जाएगा। अहमदाबाद में उनके 22 किलोमीटर के रोड शो के बाद मेगा स्टेज शो की तैयारी जा रही है। विभिन्न स्कूलों के लगभग 3 हजार कलाकार 28 कार्यक्त्रस्म पेश करेंगे।
शरद पवार का तंज, विदेशी अतिथियों के लिए अहमदाबाद को ही विकल्प मानते हैं पीएम
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को लेकर तैयारियों के बीच तंज कसते हुए कहा, भारत आने वाली महत्वपूर्ण विदेशी हस्तियों के लिए पीएम मोदी का गृह राज्य गुजरात एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। मोदी के पीएम बनने से पहले विदेशी हस्तियां हैदराबाद और बंगलूरू जैसे शहर भी जाती थीं।
पवार से जब यह पूछा गया कि ट्रंप के कार्यक्रम में महाराष्ट्र शामिल क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने सभी अतिथियों के लिए अहमदाबाद को चुना है। पीएम को लगता है कि अहमदाबाद एकमात्र विकल्प है। पहले अतिथि आगरा, दिल्ली, हैदराबाद और बंगलूरू भी जाते थे।
हम खुश हैं कि पीएम सोचते हैं कि विदेशी हस्तियों को दिखाने के लिए अहमदाबाद भारत में सर्वश्रेष्ठ स्थल है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुजरात का दौरा कर चुके हैं।