{"_id":"585bc8294f1c1ba107e39f97","slug":"american-magazine-says-trump-how-to-deal-with-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को नसीहत: भारत से सीखें चीन से निपटने का तरीका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रंप को नसीहत: भारत से सीखें चीन से निपटने का तरीका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी कार्यभार संभाला नहीं है लेकिन चीन को लेकर उनकी नीतियों पर अभी से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें अमेरिका के एक देश से सीख लेनी चाहिए कि चीन से कैसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अमेरिका की प्रमुख मैगजीन फारेन पॉलिसी ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा गया कि उन्हें चीन संबंधी नीतियों के मामले में भारत का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति को ताईवान की राष्ट्रपति द्वारा किए गए फोन के बाद से चीन का मिजाज उखड़ा हुआ है।
तिब्बत और ताईवान के मुद्दे पर चीन से संबंधों पर भारत की नीति आदर्श
पत्रिका में सवाल किया गया है कि शायद ट्रंप 'एक चीन' की नीति को भूल गए हैं जो ताईवान नहीं चीन है। पत्रिका ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई देश है जो बिना झटके के चीन की नीतियों को संभालता है और अपने पक्ष में करता है, तो वो है भारत।
मैगजीन ने सलाह दी है कि ट्रंप और अमेरिकी विदेश विभाग को नई दिल्ली और भारतीय विदेश सेवा से चीन नीति पर सीख लेनी चाहिए।
मैगजीन ने इस हफ्ते के अंक में लिखा है कि जब दुनियाभर की ताकतें चीन के दबाव में ताईवान और तिब्बत से दूर रहते हैं तब भारत खुलेआम चीन की एक चीन की नीति को चुनौती देते हुए दोनों राष्ट्रों से संबंध स्थापित करके चल रहा है।