फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American court's decision, people's reaction on the extradition of terrorist Tahawwur Rana News In Hindi

US: 'मुंबई हमले के पीड़ितों की जीत, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि'; आतंकी तहव्वुर के प्रत्यर्पण पर किसने क्या कहा

Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
सार

आतंकी तहव्वुर राणा पर अमेरिकी सुप्रीम कोट के फैसले वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत करार दिया और कहा कि यह भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह बड़ी कूटनीतिक जीत है।

विज्ञापन
American court's decision, people's reaction on the extradition of terrorist Tahawwur Rana News In Hindi
तहव्वुर राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी तहव्वुर राणा पर अमेरिकी सुप्रीम कोट के फैसले को वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत करार दिया और कहा कि यह भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह बड़ी कूटनीतिक जीत है। राणा ट्रायल कोर्ट से लेकर अपील कोर्ट तक मामले को ले गया और अब आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी आखिरी अपील भी खारिज कर दी गई है। तथ्य यह है कि हमने हर चरण में जीत हासिल की है, यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपको कानूनी टीम की प्रशंसा करनी होगी और निश्चित रूप से, अमेरिकी वकीलों की भी जिन्होंने इस मामले पर बहस की।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि राणा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मुझे लगता है कि डेविड कोलमैन हेडली ने भी उसे फंसाया है। वह हेडली का करीबी था और उकसी भूमिका वित्त प्रबंध करने की थी। उसने भारत में इमिग्रेशन सर्विस कंपनी स्थापित करने के लिए फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया ताकि वीजा आदि मिल सके। उसके खिलाफ जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। हेडली की रेकी में उसकी भूमिका बेहद कुख्यात रही है। ये आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के गंभीर मामले हैं।
विज्ञापन


मुंबई हमले के सभी पीड़ितों की जीत : शाइना एनसी
भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा कि यह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत है। तहव्वुर हुसैन राणा को 26/11 में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया जाना उन सभी लोगों की जीत है जो मुंबई हमले में पीड़ित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र की संलिप्तता का होगा खुलासा : निकम
मुंबई आतंकी हमला मामले में सरकारी वकील रहे उज्जवल निकम ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से 26/11 हमले में पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र की संलिप्तता के बारे में और अधिक खुलासा होगा। निकम ने कहा कि तहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका खारिज होना भारत के लिए बड़ी सफलता है।

राणा और डेविड हेडली 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीछे की करीबी कड़ी हैं। राणा के प्रत्यर्पण से भारत को पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र सहित कुछ पाकिस्तानी लोगों की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी और सबूत मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड हेडली ने लश्कर-ए-ताइबा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व सेना अधिकारियों के बीच रिश्तों को उजागर करने वाले पत्राचार पेश किए थे।

नीरव मोदी और दाऊद इब्राहिम को भी लाया जाए : संजय राउत
राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है और ऐसी न्यायिक प्रक्रिया चलती रहती है। अब समय आ गया है कि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे नीरव मोदी को भारत वापस लाया जाए। साथ ही गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन समेत अन्य भगोड़ों को भी वापस लाया जाना चाहिए।

भारत में चलाया जाएगा मुकदमा : हन्नान
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पोलित ब्यूरो के सदस्य हन्नान मोल्लाह ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों ने भारत में अपराध किया और वे अमेरिका में रह रहे हैं। भारत सरकार ने उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। यह अच्छी बात है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। वे आएंगे और यहां उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

 
भारत की बड़ी जीत: नरेश म्हस्के
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि तहव्वुर राणा 26/11 हमलों का मुख्य आरोपी है। भारत सरकार आरोपी को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही थी। यह भारत सरकार के लिए एक बड़ी जीत है। उसके वापस आने के बाद हमें हमले की जांच में और जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed