फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America hopes to overcome Chinese hurdle on India’s NSG membership bid

अमेरिका को NSG में भारत के प्रवेश पर चीनी अवरोध दूर होने की उम्मीद

Wed, 18 Jan 2017 03:16 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
America hopes to overcome Chinese hurdle on India’s NSG membership bid
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में प्रवेश के भारत के प्रयासों पर चीन द्वारा ओबामा प्रशासन का खुलकर विरोध किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को निवर्तमान अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने विश्वास जताया कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार चीनी अवरोध को दूर करने में कामयाब होगी।

विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा, विदेश मंत्री जॉन केरी और कई अन्य लोगों ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता पर जोर देने की दिशा में काम किया है और अमेरिका इस पर काम करता रहेगा। चीन ने सोमवार को कहा था कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं करने वाले देशों को एनएसजी में प्रवेश किसी के ‘विदाई उपहार’ के रूप में नहीं दिया जा सकता। इससे पहले ओबामा प्रशासन ने कहा था कि भारत को एनएसजी का सदस्य बनाने के प्रयासों में चीन रुकावट है। इसके बाद चीन की ओर से उक्त प्रतिक्रिया आई थी। 
विज्ञापन


वर्मा ने कहा है कि अमेरिका इस पर काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कहा था कि वह एनएसजी में भारत के प्रवेश का पूरा प्रयास करेगा और उनका देश इसके लिए कोशिश करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मामला जटिल और बहुपक्षीय है और इनमें समय लगता है। वर्मा ने कहा कि अमेरिका को चीन समेत उन देशों के साथ काम करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उनका मानना है कि अंत में उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed