फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America, Britain, Qatar, Oman and China congratulated Prime Minister Narendra Modi victory

बधाई का सिलसिला जारी: पीएम मोदी को कई देशों ने दी जीत की शुभकामनाएं, चीन ने भी साथ काम करने की इच्छा जताई

Wed, 12 Jun 2024 05:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 05:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देने का सिलसिला जारी है। शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कतर, ओमान और चीन पीएम मोदी को जीत की बधाई दे चुके हैं। वहीं, बधाई देने वाले इन देशों को धन्यवाद भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
America, Britain, Qatar, Oman and China congratulated Prime Minister Narendra Modi victory
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर कई देशों से बधाई का सिलसिला जारी है। इन देशों को धन्यवाद भी दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, ब्रिटेन के डेविड कैमरन व लक्जमबर्ग के जेवियर बेटेल को धन्यवाद दिया। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने भी मोदी को फोन पर बधाई दी। वहीं, चीन ने भी एक सप्ताह बाद पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ब्लिंकेन से कहा, भारत-अमेरिकी साझेदारी दुनिया में अहम है व नई दिल्ली इसे ऊंचाइयों पर ले जाने को तत्पर है। उन्होंने डेविड कैमरन से कहा, भारत-ब्रिटेन बहुआयामी साझेदारी की पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। पीएमओ ने कहा, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत से सदियों पुराने दोस्ताना संबंधों पर जोर दिया। कतर के अमीर ने दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने दोनों को धन्यवाद कहा। 
विज्ञापन


चीन के पीएम ने एक हफ्ते बाद दी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई
चीन के पीएम ली कियांग ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नई दिल्ली के साथ काम करने को इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ली ने अपने संदेश में कहा कि चीन-भारत संबंधों का मजबूत और स्थिर विकास न केवल दोनों लोगों की भलाई के लिए अनुकूल है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।


आम चुनाव में एनडीए की जीत पर दुनिया भर से मोदी को बधाई संदेश मिले थे। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई संदेश भेजा था। लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग या पीएम ने कोई बधाई संदेश नहीं भेजा था। 5 जून को चीनी विदेश मंत्रालय ने जरूर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed