फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amendments to FCRA will eliminate honest working NGOs

'एफसीआरए में संशोधन ईमानदारी से काम करने वाले एनजीओ को खत्म कर देगी'

Mon, 21 Sep 2020 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Sep 2020 08:14 PM IST
सार

  • एनजीओ के संगठन 'वानी' ने एफसीआरए में संशोधन का किया कड़ा विरोध
  • सरकार फर्जी एनजीओ पर लगाम कसे, लेकिन सबको एक नजर से न देखे - वानी

विज्ञापन
Amendments to FCRA will eliminate honest working NGOs
voluntary action network india - फोटो : Vani (twitter)

विस्तार

गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) पर शिकंजा कसने की कोशिश में लगी और विदेशी अंशदान नियमन कानून (एफसीआरए) में संशोधन के लिए पेश बिल को लेकर तमाम गैर सरकारी संगठनों ने विरोध जताया है। वॉलेंटरी एक्शन नेटवर्क इंडिया (वानी) ने इसे देश भर में विकास, राहत, वैज्ञानिक शोध और जनसेवा जैसे कामकाज में लगे एनजीओ को खत्म करने वाला कदम बताते हुए कहा कि इस बिल से एनजीओ समुदाय के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


वानी ने कहा है कि ऐसे वक्त में जब देश एक भयानक जानलेवा महामारी से जूझ रहा है औऱ इससे बचने और राहत पहुंचाने के लिए विदेशी मदद को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, एनजीओ के नियम कानूनों और सर्फिकेट प्रक्रिया में ऐसे बदलाव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नया एफआरसीए बिल कोरोना और लॉकडाउन के दौरान बेहद अहम भूमिका निभाने वाले तमाम एनजीओ को काम करने से रोकने और उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन


वानी ने एक बयान जारी करके कहा है कि इस बिल से ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि विदेश से ग्रांट लेने वाले सभी एनजीओ बेईमान और गलत हैं। इस बिल के बाद पूछताछ और जांच के नाम पर एनजीओ के कामकाज को रोकने और किसी और के साथ सहयोग न लेने को मजबूर करने की कोशिश होगी, जिससे समाज की बेहतरी से जुड़े काम न हो सकें। इस बिल के जरिये न केवल विदेशी ग्रांट बल्कि अपने देश के उन एनजीओ के साथ तालमेल करने के अधिकारों में भी कटौती की जा रही है जो एफसीआरए के नियमों के तहत काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वानी ने कहा है कि वह सरकार की इस पहल का इस मायने में समर्थन करती है कि वह एनजीओ के नाम पर दुकानें चलाने वालों और केवल ग्रांट के लिए फर्जी एनजीओ पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है। ये होना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके नाम पर जो लोग ईमानदारी से काम कर रहे हैं और सचमुच समाजसेवा के काम में लगे हैं, उनके काम को रोकना और पाबंदी लगाना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed