फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambulance driver demands Rs 9200 from Coronavirus patients for 6-km journey in Kolkata

एंबुलेंस चालक ने छह किमी दूरी के लिए कोरोना मरीज से मांगे 9200 रुपये, नहीं देने पर ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया

Sun, 26 Jul 2020 10:38 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver demands Rs 9200 from Coronavirus patients for 6-km journey in Kolkata
एंबुलेंस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कोरोना मरीज द्वारा एंबुलेंस चालक को मनमाने पैसे देने से इनकार करने पर उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, राजधानी में एक एंबुलेंस चालक ने कोविड-19 से ग्रसित दो बच्चों और उनकी मां को अपने वाहन से कथित तौर पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया क्योंकि वे शहर के दो अस्पतालों के बीच की छह किलोमीटर की दूरी के लिए मांगे जा रहे हद से ज्यादा पैसे नहीं दे सकते थे। हालांकि, लड़कों के पिता ने बताया कि चिकित्सकों के हस्तक्षेप के बाद, चालक 2,000 रुपये पर माना।
विज्ञापन



दो भाई- जिनमें से एक नौ महीने का और दूसरा साढ़े नौ साल का है- दोनों का इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (आईसीएच) में इलाज चल रहा था और शुक्रवार को दोनों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: 101 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, डॉक्टर ने बताया दूसरों के लिए उदाहरण

बच्चों के पिता ने आरोप लगाया कि चालक ने उन्हें पार्क सर्कस स्थित आईसीएच से कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले जाने के लिए 9,200 रुपये मांगे।


हुगली जिले के रहने वाले इस शख्स ने कहा कि एंबुलेंस चालक ने मेरे बेटों को केएमसीएच ले जाने के लिए 9,200 रुपये मांगे जो इस अस्पताल से महज छह किलोमीटर दूर है। मैंने उसे बताया कि मैं इतना पैसा नहीं दे पाऊंगा और उससे गुहार लगाता रहा लेकिन उसने एक न सुनी। 

उसने बताया कि उलटे, चालक ने मेरे छोटे बेटे से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया और बच्चों एवं उनकी मां को उतरने पर मजबूर किया। शख्स ने कहा कि मैं आईसीएच के डॉक्टरों का शुक्रगुजार हूं। उनकी वजह से मेरे बच्चे बेहतर इलाज के लिए केएमसीएच पहुंच पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed