फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambassadors and Diplomats from various countries travel Vande Bharat Express Train

Vande Bharat: विदेश से आए राजदूतों और राजनायिकों ने की वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा, साझा किए आनंद के अनुभव

Tue, 16 Apr 2024 04:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 04:53 AM IST
सार

यात्रा करने वाले राजनयिकों में दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के राजदूत अरुणकोएमर हार्डियन भी शामिल रहे। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने  कहा 'वंदे भारत में यात्रा का पहली बार मौका मिला है।

विज्ञापन
Ambassadors and Diplomats from various countries travel Vande Bharat Express Train
वंदे भारत में यात्रा करते विदेशी राजदूत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में पदस्थापित पूर्वी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिकी देशों के राजदूतों और राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक का सफर ट्रेन से पूरा किया। इस यादगार सफर में उनके परिजन भी साथ रहे। खास बात यह रही कि दोनों ने यह यात्रा भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन- वंदे भारत से की। पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी के दूतावास में तैनात कॉन्सुलर ने यात्रा का आनंद उठाने के दौरान कहा कि वाराणसी से दिल्ली तक उनका सफर काफी यादगार रहा।

विज्ञापन

 

यात्रा करने वाले राजनयिकों में दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के राजदूत अरुणकोएमर हार्डियन भी शामिल रहे। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने  कहा 'वंदे भारत में यात्रा का पहली बार मौका मिला है। जब से मैं भारत आया हूं, मेरा सपना था कि मैं भारत में चलने वाली किसी ट्रेन से यात्रा करूं। यह अब तक एक यादगार अनुभव रहा है।' उनके अलावा पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी के कॉन्सुलर ने भी यात्रा को यादगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणकोएबर ने आगे बताया कि भारत की रेलवे प्रणाली सबसे बड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वंदे भारत की शुरुआत की गई है और यह एक सफलता की कहानी है, अनुभव अच्छा है, भले ही आप इसकी तुलना अमेरिकी प्रणाली से करें, यह लगभग उसी स्तर पर है। भारत को इस पर बहुत गर्व हो सकता है।

बुरुंडी दूतावास के कांसुलर ने भी साझा कियए अनुभव
इसके अलावा पूर्वी अफ्रीका के बुरुंडी दूतावास से कांसुलर चार्ल्स रवांगा ने भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर किया और अपनी यात्रा के बारे में बताया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह विदेशी पर्यटक बड़े इतमिनान से अपनी सीट पर किताब पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 

 

वंदे भारत से अब तक दो करोड़ लोगों ने किया सफर
वंदे भारत की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह आधुनिकीकरण की एक नई पहचान बन गई है। रेलवे ने बताया कि पांच साल पहले 15 फरवरी 2019 को दिल्ली और वाराणसी के बीच दो ट्रेनों से शुरू हुईं थीं। आज देश में 102 वंदे भारत ट्रेनें हैं। 102 वंदे भारत आज 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 284 जिलों तक अपनी सेवाएं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर हैं। फरवरी 2019 को लॉन्च होने के बाद से अब तक दो करोड़ लोगों ने वंदे भारत में सफर किया है। वंदे भारत हवाई जहाज के बराबर सुविधाएं प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed