फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambassador Eric Garcetti says America wants to make India its best friend

India-US: 'भारत को सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहता है US', गार्सेटी बोले- नेतृत्व परिवर्तन से नहीं बदलेंगे संबंध

Thu, 12 Sep 2024 04:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 04:16 AM IST
सार

चीन का नाम लिए बिना गार्सेटी ने कहा कि यदि नई दिल्ली को क्षेत्रीय ताकतों से मुकाबला करना है, तो उसे किसी एक देश पर निर्भरता कम करनी होगी और कहा कि ऐसी निर्भरता न केवल आर्थिक जोखिम है, बल्कि सुरक्षा जोखिम भी है।

विज्ञापन
Ambassador Eric Garcetti says America wants to make India its best friend
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाना चाहता है। कहा, व्हाइट हाउस में नेतृत्व परिवर्तन से दोनों देशों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

विज्ञापन


चीन का नाम लिए बिना गार्सेटी ने कहा कि यदि नई दिल्ली को क्षेत्रीय ताकतों से मुकाबला करना है, तो उसे किसी एक देश पर निर्भरता कम करनी होगी और कहा कि ऐसी निर्भरता न केवल आर्थिक जोखिम है, बल्कि सुरक्षा जोखिम भी है। मिलकेन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में राजदूत ने अमेरिकियों से भारत में अधिक निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में दोनों देशों के संबंधों को कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, अमेरिका में नया राष्ट्रपति होगा, लेकिन भारत के प्रति अमेरिका की निष्ठा और मित्रता नहीं बदलेगी। गार्सेटी ने कहा कि हमारे रिश्ते की प्रकृति बदल गई है। अमेरिका हमेशा संकट के समय भारत के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के भारत के प्रयासों का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम नौसेना कमान के शीर्ष अधिकारियों से की चर्चा
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समुद्री सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। गार्सेटी के साथ मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और अन्य अमेरिकी अधिकारी भी थे।

पश्चिमी नौसेना कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'समुद्री सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।' भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में मजबूत संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed