{"_id":"5a75d2824f1c1b92268b80af","slug":"ambani-to-invest-rs-2500-crore-in-assam-80-thousand-people-get-jobs-in-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबानी ने खोला रोजगार का पिटारा, 80 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंबानी ने खोला रोजगार का पिटारा, 80 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी
गुवाहाटी, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर राज्य असम में विभिन्न क्षेत्रों में ढाई हजार करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। शनिवार को यहां एडवांटेज असम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उन्होंने कहा कि यह निवेश खुदरा, पेट्रोलियम, टेलीकॉम, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में होगा। इससे अगले तीन साल के दौरान राज्य में कम से कम 80 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि समूह राज्य के सभी 145 तहसील मुख्यालयों में अपने दफ्तर खोलेगी। इससे पहले राज्य में 20 हजार नौकरियां पैदा की हैं। समूह इसे बढ़ा कर एक लाख तक पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समूह राज्य के सभी 145 तहसील मुख्यालयों में अपने दफ्तर खोलेगी। इससे पहले राज्य में 20 हजार नौकरियां पैदा की हैं। समूह इसे बढ़ा कर एक लाख तक पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : amar ujala
अंबानी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों के दौरान राज्य में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रिलायंस समूह निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। राज्य में वन्यजीव संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ मिल कर किसी विश्वविद्यालय में एक केंद्र की स्थापना करेगा।