{"_id":"5ca9b435bdec22140f076d9a","slug":"amazon-company-launches-new-program-amazon-digital-gadget-is-now-a-personal-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन का ये प्रोग्राम रखेगा आपके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल, बीमार होने पर डॉक्टर से लेगा समय","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
अमेजन का ये प्रोग्राम रखेगा आपके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल, बीमार होने पर डॉक्टर से लेगा समय
Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
Nilesh Kumar
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक नया प्रोग्राम लांच किया है। एलेक्सा का ये प्रोग्राम आपका पूरा ख्याल रखेगा, ये एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह होगा। ये प्रोग्राम आपके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेगा। साथ में शरीर से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताएगा। यह भी बताएगा कि आपका ब्लड शुगर लेवल क्या है। यदि आपकी स्थिति गंभीर है, तो वह नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी फिक्स करेगा।
विज्ञापन
आपकी दवा कहां मिलेगी, कौन सी दवा कब-कब लेनी है यह भी प्रोग्राम बताएगा। अमेजन ने गुरूवार को ये प्रोग्राम लांच किया। अभी कई भाषाओं में इसकी टेस्टिंग की जा रही है जिसमें हिंदी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार इसे अमेरिका और भारत समेत दुनियाभर में लांच किया जाएगा। अमेजन की ओर से बताया गया कि इसकी प्रोग्रामिंग यूजर्स का असिस्टेंट बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
प्रोग्राम में यूजर्स के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहेगी, जो अमेजन के क्लाउड सर्वर पर सेव होगी। इसके अलावा यह मौसम से जुड़ी सभी जानकारियां भी देगा। कंपनी ने इसकी कीमत उजागर नहीं की है। अमेजन ने बताया कि एलेक्सा का यह प्रोग्राम डेवलप करने में 6 कंपनियों की मदद ली गई है। उधर, मल्टीनेशनल कार मेकर कंपनी फोर्ड इस सिस्टम को अपनी कारों में जोड़ने की योजना बना रही है।
विज्ञापन