फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amazon and BigBasket get nod for liquor delivery in West Bengal

पश्चिम बंगालः अब घर तक शराब पहुंचाएंगे अमेजन और बिगबास्केट, मिली मंजूरी

Sat, 20 Jun 2020 09:19 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 20 Jun 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Amazon and BigBasket get nod for liquor delivery in West Bengal
amazon liquor delivery - फोटो : social media

देश के कई शहरों में जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां अल्कोहल की डिलीवरी कर रही हैं। अब इस रेस में ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन भी शामिल हो गया है। अमेजन पश्चिम बंगाल से भारत में अल्कोहल की डिलीवरी की शुरुआत करेगा। अमेजन के साथ अलीबाबा समर्थित बिगबास्केट को भी पश्चिम बंगाल में शराब पहुंचाने की मंजूरी मिल गई है।एक दस्तावेज से इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट ने कहा कि यह देश के शराब वितरण श्रेणी में उसका पहला मौका होगा। यह अमेजन के लिए भी भारत में संभवत: पहली बार होगा। सरकारी कंपनी पश्चिम बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेवको) ने दोनों कंपनियों को पात्र पाने के बाद होम डिलिवरी के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर करने को बुलाया।
विज्ञापन


 इनके अलावा कोलकाता की दो कंपनियों सेनरिसा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और गोल्डन गोयनका कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी को समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित किया। यह पूछे जाने पर कि बिगबास्केट कब परिचालन शुरू करेगी, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरि मेनन ने बताया कि मैं अभी पुष्टि नहीं कर सकता कि हम कितनी जल्दी शुरू करेंगे, लेकिन हां यह कंपनी के लिए पहली बार की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी ने पहले ही आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता व सिलीगुड़ी में शराब की डिलिवरी शुरू कर दी है। खुदरा विक्रेता स्पेंसर और हिपबर भी इस क्षेत्र में उतरे हैं। झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने ऑनलाइन प्लेटफार्मों द्वारा शराब की होम डिलिवरी की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed