फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amazing plan to make lakhpati didis into millionaires Union Minister Smriti Irani said this

BJP: लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने का अद्भुत प्लान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कही ये बात

Sun, 10 Mar 2024 08:41 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 08:41 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अब तक जिन महिलाओं को साधारण कहा जा रहा था, वे अब लखपति बन रही हैं। वे अपने परिवार वालों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि वे स्वयं परिवार चलाने में आर्थिक तौर पर सक्षम बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Amazing plan to make lakhpati didis into millionaires Union Minister Smriti Irani said this
एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सामान्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करते हुए उन्हें लखपति बनाने का केंद्र सरकार का आइडिया खूब काम कर रहा है। देश के सभी क्षेत्रों में महिलाएं इस योजना के कारण न केवल आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि वे लखपति भी बन चुकी हैं, लेकिन सरकार केवल इतने से संतुष्ट नहीं है। वह अब लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने का प्लान बना रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसे ही संकेत दिए हैं।   

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अब तक जिन महिलाओं को साधारण कहा जा रहा था, वे अब लखपति बन रही हैं। वे अपने परिवार वालों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि वे स्वयं परिवार चलाने में आर्थिक तौर पर सक्षम बन चुकी हैं। इसे आगे बढ़ाते हुए संबंधित संस्थाओं को इन महिलाओं को करोड़पति बनने का मार्ग बनाना चाहिए। डायरेक्ट सेलिंग पैसा कमाने का सबसे सीधा रास्ता माना जाता है। संगठनों को डायरेक्ट सेलिंग से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक विकास के रास्ते खोलने चाहिए।
विज्ञापन


दो करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाना होगा 
स्मृति ईरानी ने कहा कि इस क्षेत्र का विस्तार होना चाहिए और इस सेक्टर में काम कर रही महिलाओं की संख्या दो करोड़ की जानी चाहिए।  प्रधानमंत्री को यह लक्ष्य हासिल करके दिखाना इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगा। उन्होंने कहा कि यह वह फोर्स है जिस पर आज तक किसी की नजर नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, तब डायरेक्ट सेलिंग की लखपति दीदियों को करोड़पति दीदी बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्ट सेलिंग संस्था एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एन्टिटीज ऑफ इंडिया (एडीएसईआई), कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) और एफडीएसए द्वारा द्वारा आयोजित 'डायरेक्ट सेलिंग विराट महिला उद्यमी सम्मेलन' में डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय से जुड़ी तकरीबन 25 हजार से भी ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। 

मिलेगा पूरा सहयोग: पीयूष गोयल
उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को जीविका के नए अवसर दे रही है जिससे समाज के हर वर्ग की जरूरत को हम पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र को मजबूत करने के हर संभव कदम उठाएगी। 

नए कीर्तिमान स्थापित होंगे: प्रवीण खंडेलवाल
सीएआईटी के जनरल सेक्रेटरी और चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने भारी परिवर्तन होते देखा है। अब लोगों को यह भरोसा हुआ है कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के माध्यम से भी जीवन में सफलता के कीर्तिमान स्थापित हो सकते हैं। प्रवीण खंडेलवाल एक व्यापारी नेता हैं और भाजपा ने उन्हें व्यापारी समुदाय के गढ़ माने जाने वाले चांदनी चौक से प्रत्याशी बनाया है। 


एडीएसईआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की समस्याओं एवं चुनौतियों को समझा और फिर डायरेक्ट सेलिंग को चिट फंड से अलग करते हुए उत्पाद आधारित क्षेत्र के तहत लाया गया। संजीव कुमार ने कहा कि दस वर्षों के प्रयास का परिणाम है कि आज भारत सरकार हमारे साथ आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed