फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 81% people thinks India's action in Naushera is right

अमर उजाला पोलः 81 फीसदी ने माना नौशेरा में भारत की कार्रवाई के बाद हरकतों से बाज आएगा पाक

Wed, 24 May 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Wed, 24 May 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 81% people thinks India's action in Naushera is right

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला ले लिया। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को तबाह कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया। 

विज्ञापन


सेना ने कहा कि 9 मई को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था उनमें रॉकेट लांचर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, ग्रेनेड लांचर और रिकॉयल्लेस गन शामिल थे। 
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाक सेना हमेशा आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करती है। बर्फ पिघलने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। इनको रोकने के लिए सेना ने कार्रवाई की और पाक सेना की चौकी को पूरी तरह से तबाह कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए पोल कराया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि नौशेरा में भारत की कार्रवाई के बाद पाक अपनी हरकतों से बाज आएगा? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 


पोल में कुल 12986 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 81.25% (10551) पाठकों मानतें हैं कि नौशेरा में भारत की कार्रवाई के बाद पाक अपनी हरकतों से बाज आएगा। वहीं, 14.61% (1897) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि नौशेरा में भारत की कार्रवाई के बाद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। इसके अलावा 4.14% (538) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed