फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala samvad cm bhagwant mann said delhi service bill arvind kejriwal opposition face

Samvad: अरविंद केजरीवाल क्या 2024 में संयुक्त विपक्ष का चेहरा बनेंगे? सीएम भगवंत मान ने दिया बड़ा रोचक जवाब

Mon, 07 Aug 2023 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Aug 2023 03:59 PM IST
सार

 सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जब हार जाती है तो स्थानीय नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है और अगर जीत जाती है तो उसे पीएम मोदी की जीत बता दिया जाता है।

विज्ञापन
amar ujala samvad cm bhagwant mann said delhi service bill arvind kejriwal opposition face
भगवंत मान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान से 2024 में संयुक्त विपक्ष के चेहरे को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में सीएम ने सवाल ही कर दिया और पूछा कि 'क्या 140 करोड़ लोगों को आप चेहरा नहीं मानते?' सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जब हार जाती है तो स्थानीय नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है और अगर जीत जाती है तो उसे पीएम मोदी की जीत बता दिया जाता है।
विज्ञापन


2024 में संयुक्त विपक्ष के चेहरे पर ये बोले सीएम मान
आगामी  लोकसभा चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को संयुक्त विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि 'क्या 140 करोड़ लोगों को आप चेहरा नहीं मानते? चेहरा जनता चुनेगी। क्या मैं पंजाब का चेहरा था? एक हफ्ता दिया गया, वॉट्सएप नंबर दिए गए, तब मेरे बारे में फैसला हुआ। साल 2017 में अमरिंदर सिंह के लिए वोट डाले गए थे, बीच में चन्नी कहां से आ गए?' 
विज्ञापन


'देश ही नहीं रहा तो पार्टियों का क्या मतलब'
सीएम ने कहा कि हरियाणा में खट्टर से पहले कौन चेहरा था? उत्तराखंड में, महाराष्ट्र, बिहार में कौन चेहरा था। अगर हार जाते हैं तो स्थानीय नेताओं ने हरा दिया। जीत जाते हैं तो कहते हैं कि मोदी जी की वजह से जीत गए। तमिलनाडु में एक सीट भाजपा जीत गई तो हल्ला हो गया कि खाता खुल गया लेकिन हम भी जीते हैं पर हमारे बारे में बात नहीं होती! विपक्षी एकजुटता पर सीएम ने कहा कि देश को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि हो सकता है कि विपक्षी पार्टियों में राज्यों के स्तर पर मतभेद हों लेकिन अगर देश ही नहीं रहा, ये पुतिन के रास्ते पर चले गए तो पार्टियों का क्या मतलब?
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रहे'
जब सीएम भगवंत मान से सवाल किया गया कि दिल्ली सेवा विधेयक के बहाने संयुक्त विपक्ष की ताकत की परीक्षा होनी थी लेकिन सरकार को राज्यसभा में भी विधेयक को पास कराने में ज्यादा दिक्कत होती नहीं दिख रही है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी की भूमिका क्या होगी? इसके जवाब में सीएम मान ने कहा कि 'आप इसे दिल्ली का बिल मत कहिए, यह लोकतंत्र बचाने का सवाल है। चुनकर आई हुई सरकार को आप काम नहीं करने देंगे। दिल्ली में चपरासी को बदलना हो तो भी क्या प्रधानमंत्री उसे बदलेंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed