फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Yogi Adityanath campaigning will boost political gain for BJP in Delhi MCD Election

अमर उजाला पोल: MCD चुनाव में 'योगी' के प्रचार से BJP को होगा फायदा

Mon, 03 Apr 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Mon, 03 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Yogi Adityanath campaigning will boost political gain for BJP in Delhi MCD Election

योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी बने हैं, उनका राजनैतिक दायरा बढ़ सा गया है। सूबे में उनकी जय-जयकार हो रही है। अब ज्यादातर पाठक भी मानते हैं कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में योगी के प्रचार करने से बीजेपी को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को खबर आई कि एमसीडी चुनाव प्रचार की कमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में होगी। वह 12 केंद्रीय मंत्रियों और 9 मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी का परचम लहराने के लिए राजधानी में दिन-रात एक करेंगे। 
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह भी है कि वर्तमान में योगी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। कहने वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि भाजपा को योगी के रूप में पीएम का मोदी का विकल्प मिल गया है। लाइम लाइट में चल रहे योगी को लेकर अमर उजाला ने अपने पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या दिल्ली एमसीडी चुनाव में योगी आदित्यनाथ के प्रचार करने से बीजेपी को फायदा मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल के जवाब में बढ़-चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 77.81 फीसदी (8574) पाठकों ने कहा कि योगी के प्रचार करने से एमसीडी चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलेगा। 19.85 फीसदी (2187) पाठकों ने कहा कि योगी के प्रचार करने से एमसीडी चुनाव में बीजेपी को फायदा नहीं होगा। वहीं, 2.34 फीसदी (258) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11019 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed