{"_id":"619a8270e3ae4b1f1a408bb9","slug":"amar-ujala-poll-will-congress-suffer-after-sidhu-statement-saying-imran-his-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सिद्धू के इमरान को बड़ा भाई बताने पर कांग्रेस को होगा नुकसान? पाठकों ने दिया यह जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सिद्धू के इमरान को बड़ा भाई बताने पर कांग्रेस को होगा नुकसान? पाठकों ने दिया यह जवाब
Sun, 21 Nov 2021 11:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:01 PM IST
सार
70 फीसदी से अधिक पाठक मानते हैं कि इमरान खान को बड़ा भाई बताने के सिद्धू के बयान से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्घू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 अक्तूबर को अमर उजाला पोल में पूछे गए सवाल पर अमर उजाला पाठकों ने खुलकर अपनी राय दी है। सवाल पूछा गया था कि इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। क्या कांग्रेस को इससे पंजाब विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है?
75.62 फीसदी ने कहा, होगा नुकसान
75.62% पाठकों ने इसका जवाब हां में दिया जबकि 24.38% का जवाब था नहीं। इस तरह देखा जाए तो बड़ी तादाद में पाठक मानते हैं कि सिद्धू के इस बयान से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पंजाब में कांग्रेस में पिछले कुछ महीनों से उथल-पुथल मची हुई है। सिद्धू की पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह से तकरार से कांग्रेस में भारी उठापटक हुई। अमरिंदर सिंह को सीएम पद छोड़ना पड़ा और फिर उन्होंने कांग्रेस को छोड़ते हुए नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी विवादों का सिलसिला नहीं रुका। कुछ अधिकारियों की नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद वह माने, लेकिन नए सीएम चन्नी से उनका मतभेद बना रहा। सीएम चन्नी करतारपुर कॉरिडोर गए लेकिन सिद्धू साथ नहीं थे। बाद में सिद्धू पहुंचे तो इमरान खान को बड़ा भाई बता दिया जिसके बाद उनपर सियासी हमले तेज हो गए।