फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think Candidates to contest with More than one seats are wrong Culture

अमर उजाला पोल: प्रत्याशियों का एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ना गलत परंपरा

Tue, 02 Apr 2019 08:01 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 02 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think Candidates to contest with More than one seats are wrong Culture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। उनके इस एलान के बाद कुछ हंगामा मचा था।  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमेठी से भागने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने इसकी वजह दक्षिण भारत में पार्टी की स्थिति मजबूत करना बताया।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई कोई बड़ा नेता एक से अधिक सीट से चुनाव लड़ रहा हो। इससे पहले भी कई नेताओं ने एक से ज्यादा सीट पर एक साथ चुनाव लड़ा। अगर पिछले ही चुनाव की बात करें तो भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी रहे नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी और गुजरात की वडोदरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा यह परंपरा विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या प्रत्याशियों का एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ना सही है?'

पोल के जवाब में हमें दस हजार से अधिक वोट मिले। इनमें 83.45 फीसदी पाठकों ने माना कि प्रत्याशियों का एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ना गलत परंपरा है। जबकि 16.55 फीसदी पाठकों ने प्रत्याशियों के एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने को सही ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed