{"_id":"58230de24f1c1b8553b397e1","slug":"amar-ujala-poll-to-make-teen-talaq-issue-in-up-election-will-give-possitive-effects-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: तीन तलाक को यूपी चुनाव में मुद्दा बनाने से बीजेपी को फायदा होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: तीन तलाक को यूपी चुनाव में मुद्दा बनाने से बीजेपी को फायदा होगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को लेकर देशभर में गरमा-गरमी बनी हुई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव में तीन तलाक और महिला सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने का ऐलान कर दिया। यूपी में एक परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए शाह ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा के राज में गुंडों ने लोगों की जमीनों पर कब्जा किया है। इतना ही नहीं यूपी में महिलाओं की सुरक्षा भी एक गंभीर मुद्दा है। तीन तलाक के खिलाफ शाह की घोषणा के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों से सवाल कर उनकी राय जानने की कोशिश की। सवाल था कि 'तीन तलाक को यूपी चुनाव में मुद्दा बनाने से बीजेपी को फायदा होगा?'
विज्ञापन
कुल 7,641 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया और सबसे अधिक 58.46 फीसदी यानी 4,467 पाठकों ने माना कि हां तीन तलाक को यूपी चुनाव में मुद्दा बनाने से बीजेपी को फायदा होगा। 37.26 फीसदी यानी 2,847 पाठकों ने माना कि तीन तलाक को मुद्दा बनाने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा। वहीं 4.28 फीसदी यानी 327 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन