{"_id":"5bae4a56867a557ed20b27a9","slug":"amar-ujala-poll-the-supreme-court-decision-on-the-aadhar-card-will-protect-the-privacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की अनिवार्यता पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमेरिकी विशेषज्ञों ने संतुलित बताया है। साथ ही इन विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि भारत को अब बिना देर किए डेटा शेयरिंग और निजता कानून को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही हाथों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने आधार योजना को लांच किया था। इसके बाद 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार को आधार का दायरा बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि 'क्या आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी?' इस सवाल पर लगभग 65.91 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी। वहीं, लगभग 34.09 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन