फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: The impact of the cbi corruption case will be on the credit of this agency

अमर उजाला पोल: सीबीआई में चल रही उथल-पुथल का असर इस एजेंसी की साख पर पड़ेगा

Tue, 23 Oct 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: The impact of the cbi corruption case will be on the credit of this agency
अमर उजाला पोल

देश की सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी कही जाने वाली सीबीआई में टॉप बॉस और सेकेंड बॉस के बीच चल रही कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। दो दिन पहले सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने अपने ही स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था तो वहीं अब अस्थाना ने भी वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीवीसी और कैबिनेट सचिव को लिखे अपने पत्र में राकेश अस्थाना ने कई राज सार्वजनिक किए हैं। उनका कहना है कि आलोक वर्मा मुझे फंसाने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। बता दें कि अस्थाना पर आरोप है कि मीट निर्यातक मोइन कुरैशी की संलिप्तता वाले एक मामले की जांच में एक कारोबारी को राहत देने के लिए उन्होंने कथित तौर पर घूस ली थी। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सीबीआई में चल रही उथल-पुथल का असर इस एजेंसी की साख पर पड़ेगा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 2,804 वोट मिले। इनमें 86.52 फीसदी (2426 वोट) पाठकों ने माना कि सीबीआई में चल रही उथल-पुथल का असर इस एजेंसी की साख पर पड़ेगा, जबकि 13.48 फीसदी (378 वोट) पाठकों ने कहा कि सीबीआई में चल रही उथल-पुथल का असर एजेंसी की साख पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed